{"_id":"64bc2f9e53ceba1b2c021cb4","slug":"navodaya-students-anger-erupted-demonstrated-for-two-hours-barabanki-news-c-315-1-brp1007-957-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नवोदय के छात्रों का फूटा आक्रोश, दो घंटे किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नवोदय के छात्रों का फूटा आक्रोश, दो घंटे किया प्रदर्शन
Sun, 23 Jul 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी) । जवाहर नवोदय विद्यालय में बिजली, पानी व मानक विहीन भोजन की समस्या से जूझ रहे छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को करीब एक सैकड़ा छात्र विद्यालय से बाहर निकल आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने छात्रों को तीन दिनों में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देकर करीब ढाई घंटे बाद विद्यालय वापस लौटाया।
शनिवार सुबह करीब दस बजे सोनिकपुर जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय के कक्षा नौ, दस, 11 व 12 के करीब सौ छात्र परिसर से बाहर संपर्क मार्ग पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों के अनुसार बिजली कटौती के कारण चंद घंटे भी लाइट नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही पानी, खराब पंखे और मानकविहीन भोजन की समस्या बनी हुई है।
छात्रों के हाईवे की ओर बढ़ने की सूचना पर एसडीएम सुमित आर महाजन व सीओ जेएन अस्थाना पुलिस बल व अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और आंदोलित छात्रों से वार्ता की। समस्याओं को लेकर छात्रों की लिखित शिकायत ली तथा जांच कर तीन दिनों में समाधान कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद करीब सवा 12 बजे छात्र विद्यालय में वापस लौट गए। एसडीएम ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
खराब मिले पंखे व टोटी, दाल भी पतली
एसडीएम ने विद्यालय में जांच की तो पंजीकृत 525 के सापेक्ष 470 छात्र मौजूद मिले। हास्टल व कक्षों में छह पंखे खराब मिले। तीन पानी की टोटियों में से एक खराब मिली। भोजन में परोसी गई दाल काफी पतली मिली, जिस पर सुधार के निर्देश दिए। कैटरिंग का एक स्थाई कर्मचारी काफी दिनों से गायब मिला, जिसकी जांच के निर्देश दिए।
एक माह से खराब नवोदय का फीडर
नवोदय विद्यालय फीडर पिछले एक माह से खराब है। ऐसे में त्रिवेदीगंज फीडर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। शुक्रवार रात 33 केवीए में फाॅल्ट के चलते रात 12 बजे से शनिवार सुबह चार बजे तक आपूर्ति बाधित रही। प्राचार्य वीके यादव ने बताया कि बिजली कटौती से समस्या आ रही है। अन्य कोई समस्या नहीं है।