फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Nagar Panchayats

Barabanki News: नगर पंचायतों में सबसे कम 82 मत पाकर सदस्य बनीं पाना यादव

Mon, 15 May 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 15 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayats
बाराबंकी। नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ ही सदस्य पदों पर भी काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। नगर पंचायत सदस्यों में सबसे कम 82 मत पाकर किसी ने चुनाव जीता तो कोई एक हजार से भी अधिक मत पाकर सदस्य बना।
विज्ञापन

नगर पंचायत बंकी के जेल वार्ड में कुल 654 में से 260 ने मतदान किया था। यहां पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे, जिनमें पाना यादव सिर्फ 82 मत पाकर विजयी हो गईं। इसी तरी दरियाबाद के बन्ने तले वार्ड से सबीना और टिकैतनगर के नूरवाफ दक्षिणी वार्ड से महेश प्रसाद सौ-सौ मत पाकर विजयी हुए। नगर पंचायत के वार्डों में सबसे ज्यादा 1040 मत पाकर जीतने का खिताब फतेहपुर के कटघरा लहसी वार्ड से अजय कुमार ने अपने नाम किया। यहां 1792 मत पड़े थे और चार प्रत्याशी ही चुनाव लड़ रहे थे। इसी तरह जैदपुर के बड़ापूरा वार्ड के 1428 मतदाताओं ने मत डाला था, जिसमें अबु सुुफयान 914 मत पाकर विजयी हुए। इस सीट पर सिर्फ दो ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed