फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   nagar nikay election

पांच दिन में निपटीं 14 हजार आपत्तियां

Tue, 15 Nov 2022 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
nagar nikay election
बाराबंकी। जिले के 14 नगर निकायों में चुनावों की सरगर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिलेभर से करीब 14 हजार आपत्तियां आईं। सभी के निस्तारण का दावा किया जा रहा है। अब फाइनल मतदाता सूची 18 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। इसे लेकर युद्घस्तर पर काम किया जा रहा है। सोमवार को भी आपत्ति निस्तारण के बाद उनके कलेक्शन का काम जारी रहा।
विज्ञापन

जिले में नगर पालिका नवाबगंज और 13 नगर पंचायत में चुनाव होने हैं। इसको लेकर आरक्षण सूची व तारीखों की घोषणा का इंतजार दावेदारों के साथ नागरिक कर रहे हैं। वर्तमान की मतदाता सूची के अनुसार जिले के 427 बूथों पर करीब तीन लाख 79 हजार मतदाता दर्ज हैं। निर्वाचन प्रशासन ने 31 अक्टूबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया था। सभी तहसीलों व निकायों तक मतदाता सूची पहुंचने में दो दिन लग गए। एक से सात नवंबर तक मतदाता सूची को लेकर आपत्तियां व सुझाव मांगे गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान सभी निकायों से करीब 14 हजार आपत्तियां देख अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गए। इनमें करीब सवा दो सौ आपत्तियां ऑनलाइन आई थीं। तहसील स्तर पर आठ से 12 नवंबर तक आपत्तियों के निस्तारण का समय निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, इन पांच दिन में सभी आपत्तियों का निस्तारण हो गया है। मृतकों के नाम काटे जाएंगे और जिनके नाम नहीं शामिल हैं, दर्ज होंगे। अन्य चीजों को भी दुरुस्त किया गया है। अब 18 नवंबर को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसी के आधार पर चुनाव कराए जाएंगे।
वायरल हुई सूची पर चुनाव की तैयारी
नगर पालिका में 29 वार्ड हैं। एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई वार्डों की आरक्षण सूची से कई दावेदारों को कुर्सी खतरे में नजर आ रही है तो कई ने वायरल हुई सूची के आधार पर चुनाव की तैयारियां शुुुरू कर दी है। लक्ष्मणपुरी कॉलोनी की सभासद से आरक्षण को लेकर हुए रैपिड सर्वे पर ही सवालिया निशान खड़े किए हैं। आखिर यह सूची कहां से वायरल हुई। इसकी पड़ताल अधिकारी कर रहे हैं।

यहां बिना लड़े कुर्सी जाने की चर्चा
हैदरगढ़। वार्डों के आरक्षण में कई सभासद व दावेदारों की कुर्सी बिना लड़े छिन सकती है। कई वार्ड बदलकर जोर आजमाइश की तैयारी में जुट गए हैं। सबकी निगाहें आरक्षण पर टिकी हुई हैं। नगर पंचायत हैदरगढ़ में अनारक्षित रहे दो वार्ड आरक्षित होने की चर्चा है। आरक्षण सामान्य होने की उम्मीद में कुछ सभासद दुबारा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। वहीं दावेदारी कर रहे कई अन्य बगल के वार्डों में संभावना तलाश रहे हैं। इन लोगों ने पहले के वार्ड वासियों से संपर्क कम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed