फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NA

Barabanki News: तूने दिल मेरा तोड़ा कहीं का न छोड़ा, सनम बेवफा...

Tue, 07 Feb 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 07 Feb 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
NA
महादेवा (बाराबंकी)। महादेवा महोत्सव में सोमवार की रात बॉलीवुड के मशहूर पार्श्वगायक विपिन सचदेवा के गीतों के नाम रही। उन्होंने फिल्म सनम बेवफा के मशहूर गीत तूने दिल मेरा तोड़ा कहीं का न छोड़ा सनम बेवफा... सुनाया। फेम सिंगर विपिन सचदेवा ने एक के बाद एक तराने गाकर ऑडिटोरियम में मौजूद हजारों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। श्रोताओं की मांग पर उन्होंने कई गीत पेश किए, जिनको सुनकर लोग झूम उठे।
विज्ञापन




सांस्कृतिक मंच पर पहुंचते ही विपिन सचदेवा ने, लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में... से कार्यक्रम की शुरुआत की। बेखुदी में सनम उठ गए जो कदम... गीत गाया तो खूब तालियां बजीं। फिर सचदेवा ने बदन पे सितारे लपेटे हुए ऐ जाने तमन्ना किधर जा रही हो... गाया तो ऑडिटोरियम में मौजूद लोग थिरकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन



अपने चिर परिचित अंदाज में फिल्म सनम बेवफा का मशहूर गाना, तू सलमा है या सुल्ताना, नाम तो अपना बतलाना.., तूने दिल मेरा तोड़ा कहीं का न छोड़ा, सनम बेवफा... सुनाया तो लोग अपनी जगह पर खड़े होकर थिरकने लगे। इसी के बाद वह पूरे लय में नजर आए। हाय दिल वो मेरा मांग बैठे..., मिलते-मिलते हंसी वादियों में प्यार हो गया तो क्या करोगे..., मुझे प्यार हो गया गाने सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनका गाना मेरे दिल का पता तुम्हें किसने दिया.... काफी पसंद किया गया। मो. रफी के गीत, छुप गए सारे नजारे ओय क्या बात हो गई तूने काजल लगाया बरसात हो गई... सुनाया तो पंडाल में मौजूद श्रोता झूम उठे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक शरद अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख लकी सिंह, मेला सचिव एसडीएम तान्या सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। एसडीएम तान्या ने गायक विपिन सचदेवा को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम से पूर्व गायक विपिन सचदेवा ने भूत भावन लोधेश्वर महादेवा में पूजा-अर्चना की। मंच का संचालन आशीष पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed