{"_id":"63e159914183fd6dcc15d25f","slug":"na-barabanki-news-c-13-1-79330-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पिकअप चालक से लूटे 60 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पिकअप चालक से लूटे 60 हजार रुपये
Tue, 07 Feb 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात पिकअप चालक से बाइक सवार दो बदमाशों ने 60 हजार रुपये लूट लिए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फतेहपुर से सोफा पहुंचा कर रविवार की रात करीब 11 बजे वापस आ रहे पिकअप चालक सुधीर निवासी तिदोला देवा को चिनहट रोड पर ग्राम सिपहिया के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और डरा-धमका कर उससे 60 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
वारदात के बाद चालक ने इसकी सूचना वाहन स्वामी ओबेदुर्रहमान निवासी हासेमऊ लखनऊ को दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सीओ नगर नवीन सिंह ने बताया कि वाहन स्वामी की तहरीर पर बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।