{"_id":"63e15955cf0d2139275dffc2","slug":"na-barabanki-news-c-13-1-78621-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अदाणी मामले को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अदाणी मामले को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
Tue, 07 Feb 2023 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अदाणी मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने भारतीय स्टेट बैक एवं भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने देश के सबसे बड़े महाघोटाले की जांच कराने की मांग की है।
भारतीय स्टेट बैंक एवं भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तनुज पुनिया ने कहा कि एलआईसी और एसबीआई जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हमारे देश का गौरव हैं और यह करोड़ों भारतीयों की गाढ़ी कमाई से बने हैं।
कारोबारी गौतम अदाणी की मदद करने के इरादे से देश की मोदी सरकार ने एलआईसी और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों का पैसा अदाणी समूह में निवेश कर दिया है। इसके कारण पालिसीधारकों का 33,060 करोड़ का नुकसान हुआ है तथा देश के बैंकों का लगभग 80 हजार करोड़ रुपये अदाणी समूह पर बकाया है।
विज्ञापन
आज अदाणी समूह के शेयर रोजाना गिर रहे हैं और जनता की गाढ़ी कमाई डूब जाने का खतरा है। इसलिए हम सरकार से मांग करेंगे कि दोस्ती का मोह छोड़कर उक्त प्रकरण पर संसद में खुली बहस तथा निष्पक्ष जांच कराए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन, अमरनाथ मिश्रा, राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, शबनम वारिस, केसी श्रीवास्तव, मो. इरफान कुरैशी, सोनम वैश्य, विजय पाल गौतम आदि मौजूद रहे।