{"_id":"63e158478976ba63792f7339","slug":"na-barabanki-news-c-13-1-78548-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जिले में भी होगा लखनऊ जैसा निवेश कुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जिले में भी होगा लखनऊ जैसा निवेश कुंभ
Tue, 07 Feb 2023 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ में यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 को लेकर जिले मेें जनपद स्तरीय निवेश कुंभ का आयोजन किया जाएगा। इसमें 10 व 12 फरवरी को होने वाले शुभारंभ एवं समापन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कर निवेशकों की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही अधिकारी इंवेस्टर्स के साथ बैठक कर निवेशों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेंगे एवं उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे। इस मौके पर एक जनपद एक उत्पाद की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
दस फरवरी को डीआरडीए सभागार में जनपद स्तरीय निवेश कुंभ कार्यक्रम का आयोजन होगा। जनपद स्तर पर निवेशकों एवं उद्यमियों की ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनपद स्तरीय निवेश कुंभ का आयोजन होगा। इसमें सांसद, विधायक, निवेशक, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं निवेश से संबंधित अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। समिट कार्यक्रम का सजीव प्रसारण करते हुए जिले के निवेशकों की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी।
निवेशकों को संबंधित विभागों के अधिकारियों से परिचय कराते हुए उनकी शंकाओं का समाधान कराया जाएगा तथा उन्हें शासन की नीतियों, प्रक्रियाओं एवं भूमि की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में स्नातक एवं परास्नातक के छात्र-छात्राओं को भी बुलाया जाएगा और उन्हें निवेश के प्रति सरकार की योजनाओं से रूबरू कराया जाएगा। साथ ही दिसंबर माह में हुए रोड शो में आए निवेशों का संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जीएम डीआईसी शिवानी सिंह ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
10 फरवरी से पहले निस्तारित होंगी उद्यमियों की समस्याएं
शासन ने आदेश दिए हैं कि निवेश पोर्टल पर निर्धारित समयावधि बीत जाने के बाद भी लंबित चल रहीं समस्याओं का समाधान कर लिया जाए। जिले में वर्तमान में निवेश पोर्टल पर 13 शिकायतें लंबित हैं। इनमें यूपीएसआईडीसी, पिकअप, लोक निर्माण विभाग व भूगर्भ जल विभाग से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। एडीएम राकेश कुमार सिंह ने सभी प्रकरणों को दस फरवरी से पूर्व निस्तारित करने के आदेश दिए हैं।