{"_id":"63c1b75a1b45e1122f74b9c3","slug":"na-barabanki-news-c-13-1-54171-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सूरतगंज स्टीलर्स ने बनी चैँपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सूरतगंज स्टीलर्स ने बनी चैँपियन
Sat, 14 Jan 2023 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 14 Jan 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुक्रवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में टीचर्स प्रीमियर क्रिकेट लीग का सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर हुई, जिसमें सूरतगंज स्टीलर्स ने फतेहपुर को हरा दिया। अटेवा टीचर्स प्रीमियर लीग में सूरतगंज लगातार दूसरी बार विजेता बना।
टीचर्स प्रीमियर लीग के फाइनल मैच का मुकाबला फतेहपुर एवं सूरतगंज के बीच खेला गया, जिसमें सूरतगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुधीर के लगातार चार छक्कों की बदौलत 10 ओवर में 99 रन बनाए। जवाब में फतेहपुर की टीम 80 रन ही बना सकी। सूरतगंज के खिलाड़ी रिकी भट्ट ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए। फाइनल मैच में सुधीर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इसके पूर्व पहला सेमी फाइनल सूरतगंज स्टीलर्स एवं हैदरगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें हैदरगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 65 रन बनाए।जवाब में सूरतगंज ने आसानी से 6.1 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। दूसरा सेमी फाइनल फतेहपुर एवं बनीकोडर के बीच खेला गया। जिसमें फतेहपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिजवान के आतिशी अर्धशतक की बदौलत आठ ओवर में 98 रन बनाए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करते हुए बनीकोडर आठ ओवर में 66 रन ही बना सकी। सूरतगंज के कप्तान संदीप को अटेवा के जिला संयोजक अमित वर्मा, दिनेश वर्मा ने ट्रॉफी प्रदान की। टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्समैन अरुण, बेस्ट बॉलर रिकी भट्ट रहे तथा मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड अरुण को दिया गया। इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री अरुणेंद्र कुमार वर्मा मुन्ना, यूटा जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, विपिन वर्मा, दिवाकर गांधी आदि मौजूद रहे।
उधर, जैद्पुर क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में शुक्रवार को वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सपा नेता ज्ञान सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट में ग्राम रायपुर की टीम ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर पंकज शर्मा, ग्राम प्रधान अजय यादव, गुड्डू, गिरजेश रावत, बृजकिशोर, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।