फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NA

Barabanki News: विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें युवा

Fri, 13 Jan 2023 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 13 Jan 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
NA
बाराबंकी। उठो, जागो और बिना रुके पा लो मंजिल..., स्वामी विवेकानंद के इन्हीं विचारों को आत्मसात करते हुए बृहस्पतिवार को उनकी जयंती जिले भर में युवा दिवस के रूप में मनाई गई। पूरे दिन मैराथन, खेलकूद, भाषण प्रतियोगिता, संगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन



शाम करीब चार बजे स्वामी विवेकानंद संदेश यात्रा जैसे ही पटेल तिराहे पर पहुंची तो युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने यात्रा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यहां आयोजित गोष्ठी में विशिष्ट वक्ता अरविंद मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को वर्तमान में युवकों को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। उधर, सोशल मीडिया पर स्वामी जी के विचारों का आदान-प्रदान पूरा दिन चलता रहा।
विज्ञापन



सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के बरदरी स्थित चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फतेहपुर स्थित आचार्य श्री चंददेव इंटर कॉलेज में विद्यालय की छात्रा शगुन, शालिनी, नैंसी, समीक्षा व छात्र फहद, आदित्य वर्मा को विधायक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। सतरिख स्थित टीआरसी लॉ कालेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में अनीता वर्मा, पोस्टर प्रतियोगिता में जाहन्वी यादव, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रभात तिवारी प्रथम रहे। निंदूरा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राम सिंह ने स्वामी विवेकानंद के बारे में विस्तार से बताया। जेबीएस संस्थान मालिनपुर में स्वामी जी के जीवन और चरित्र पर चर्चा की गई।



मैराथन में अव्वल रहे आनंद
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वावधान में मैराथन का आयोजन हुआ। स्टेडियम से काफिला शुरू होकर पुलिस लाइन, छाया चौराहा, धनोखर चौराहा होते हुए फिर स्टेडियम पहुंचा। मैराथन में अव्वल रहे आनंद कुमार को राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने साइकिल देकर पुरस्कृत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश, प्रशांत सेठ, अरुण रावत, संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्या, संतोष सिंह ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया।




बाकस-
युवा बनाएंगे भारत को विश्व गुरु : राज्यमंत्री
बाराबंकी। रामसनेहीघाट स्थित पायका मैदान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया गया। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि युवा ही हमारे भारत को विश्व गुरु बनाएंगे। भारत का हर एक युवा भारत के स्वर्णिम भविष्य को साकार करेगा। क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने कहा कि युवा शब्द को अगर उल्टा कर दिया जाए तो वायु हो जाएगा और अगर युवा वायु के वेग से गतिमान और चलायमान हो जाएगा तो कोई भी शक्ति उसके लक्ष्य को रोक नहीं सकती और भारत को विश्व गुरु बनने की होड़ से कोई नहीं रोक पाएगा।


बाक्स
हड़ियाकोल में विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित
श्रीराम वन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल में मठ के स्वामी शुभमयानंद महाराज व रोगहरण श्री हनुमान मंदिर के महंत भगवानदास ने जिले की सबसे ऊंची विवेकानंद की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर स्थापना की। इस मौके पर यहां संचालित अस्पताल में दो हजार मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा दी गई।


बाक्स-
भाषण प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर पीजी कॉलेज में कॉलेज व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में नौ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें अंशिका सिंह ने प्रथम व प्रिया सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


बाक्स-
खिलाड़ियों ने लिया राष्ट्र उत्थान का संकल्प
जेबीएस इंस्टीट्यूट बंदी का पुरवा में स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर कबड्डी, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य अर्चना मिश्रा ने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र उत्थान में जुटें। इस पर युवाओं ने एक स्वर से हाथ उठाकर संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed