फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NA

Barabanki News: सात दिन से साइट बंद, 4200 आवेदन लंबित

Fri, 13 Jan 2023 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 13 Jan 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
NA
बाराबंकी। ई-डिस्ट्रिक पोर्टल की साइट न चलने के चलते जिले के 1976 जनसेवा केंद्रों पर काम ठप है। इसकी वजह से आय, जाति और निवास के करीब 4200 आवेदन लंबित हो गए हैं। जबकि आवेदक प्रमाणपत्र पाने के लिए तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं, परंतु उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि सर्वर की मरम्मत की जा रही है, जिसकी वजह से साइट बंद चल रही है।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में 1976 जनसेवा केंद्र संचालित हैं। इनके माध्यम से आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र आॅनलाइन बनाए जा रहे हैं। मगर एक सप्ताह से यह साइट बंद पड़ी है, जिसके चलते करीब 4200 आवेदन लंबित हो गए हैं और इनके प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। जिला मुख्यालय से लेकर तहसीलों तक इसका असर दिखाई दे रहा है, जबकि आवेदक प्रमाणपत्र के लिए तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारी भी साइट बंद होने की बात कहकर हाथ खड़े कर रहे हैं। इसके चलते लंबित आवेदनों की तिथि निकलती जा रही है, जबकि निर्धारित अवधि 20 दिन है। इन दिनों के अंदर यदि प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जाते हैं तो जो रिपोर्ट लगाई गई है, वह दोबारा लगवानी पड़ेगी। यहीं वजह है कि आवेदक प्रमाणपत्र पाने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
किस तहसील में कितने आवेदन लंबित
तहसील आय जाति निवास
नवाबगंज 1220 668 382
फतेहपुर 24 27 56
सिरौलीगौसपुर 53 26 32
हैदरगढ़ 55 35 42
रामनगर 310 120 80
रामसनेहीघाट 656 240 180
-----------------------------------------------------------------------
कुल 2318 1116 772
---------------------------------------------------------------------------

वर्जन
ई-डिस्ट्रिक पोर्टल की मरम्मत का कार्य पिछले एक सप्ताह से चल रहा है, जिसकी वजह से साइट बंद चल रही है। मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही पोर्टल शुरू होने की उम्मीद है।
धर्मेंद्र उपाध्याय, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed