{"_id":"63bc6fb23a234914cb018dab","slug":"na-barabanki-news-c-13-1-52318","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दो शराब माफिया की जमीनें व मकान कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दो शराब माफिया की जमीनें व मकान कुर्क
विज्ञापन
बाराबंकी। मिलावटी शराब बनाकर सरकारी ठेकों पर बिकवाने वाले दो अपराधियों की संपत्ति सोमवार को कुर्क कर दी गई। इन दोनों की करीब 75 लाख की जमीनों और मकान पर सरकारी ताला व बोर्ड लगा दिए गए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई गैंगस्टर के तहत की।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2017 में हैदरगढ़ कोतवाली में मिलावटी शराब बनाकर सरकारी ठेकों पर बिकवाने वाले गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। इन सभी आरोपियों की अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है। इसी गिरोह के सदस्य हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गुलालपुर मजरे गोतौना गांव निवासी संजय वर्मा की संपत्ति चिह्नित की गई थी। अनुमति मिलने के बाद सोमवार को पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुलालपुर गांव में स्थित उसका करीब 30 लाख रुपये का मकान कुर्क कर दिया।
देवा थाने में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे के आरोपी गिरोह के सरगना और शराब माफिया सफदरगंज थाना क्षेत्र के जकरिया गांव निवासी राकेश जायसवाल की संपत्ति पर भी कार्रवाई हुई। संयुक्त टीम ने सोमवार को लक्षबर बजहा गांव स्थित आठ लाख रुपये की जमीन, बुधवारा गांव में 30 लाख रुपये की जमीन, हरीपुर गांव स्थित सात लाख रुपये की जमीन और करीब 25 हजार रुपये की बाइक कुर्क कर दी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने इन स्थानों पर पहुंचकर मुनादी करवाई और आम लोगोें के सामने यह कार्रवाई की।