फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NA

Barabanki News: 2500 पात्रों को जल्द मिलेगी आवास की पहली किस्त

Tue, 10 Jan 2023 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी बाराबंकी। प्रधानमंत्री आवास शहरी के करीब 2500 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त का पैसा इसी सप्ताह भेज दिया जाएगा। खाते में रकम भेजने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। ये लाभार्थी काफी दिनों से आवास की पहली किस्त का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री आवास शहरी के तहत जिले में हजारों लोगों ने आवेदन किया था। जांच कराए जाने के बाद करीब 6776 लोग पात्र पाए गए। इनके खाते में पहली किस्त का पैसा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाल में ही दो हजार लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा जा चुका है और अब 2500 लाभार्थियों के खाते में रकम भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


शासन से मिली अनुमति के बाद चयनित लाभार्थियों के खाते में इसी सप्ताह पहली किस्त का पैसा भेज दिया जाएगा। इन लाभार्थियों को काफी दिनों से पहली किस्त का इंतजार था और इसके लिए यह बराबर विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे, परंतु इनके खाते में पैसा नहीं पहुंच पा रहा था। शासन स्तर से स्वीकृति न मिलने के कारण पात्रता की श्रेणी में आने के बाद भी लाभार्थी इससे वंचित थे। चूंकि अब शासन ने पैसा भेजने की स्वीकृति दे दी है। इससे लाभार्थियों को इसी सप्ताह इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना अधिकारी डूडा सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास शहरी के करीब 2500 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त का पैसा इसी सप्ताह भेज दिया जाएगा। कहा कि किसी के बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed