फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

महिला की हत्या कर नदी में फेंक दिया शव

Fri, 14 May 2021 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
murder
सूरतगंज (बाराबंकी)। बहराइच के थाना जरवल रोड क्षेत्र से पति की पिटाई की शिकायत लेकर निकली युवती का चौथे दिन रामनगर थाना इलाके से नदी में शव मिला है। परिवार का आरोप है कि हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बहराइच जिले के थाना जरवलरोड नरपतपुर के शत्रोहन ने बताया कि उसने अपनी बेटी जुगराता (32) का विवाह 15 साल पहले गांव के ही युवक पिंटू निषाद से किया था। उससे चार बच्चे हैं। पिंटू अक्सर बेटी को नशे में मारता पीटता था। आरोप है कि पिछले रविवार को पिंटू ने चारों बच्चों व जुगराता को मारपीट कर घर से भगा दिया। इस पर जुगराता घर आ गई। शाम को थाने जाकर पति पिंटू की शिकायत करने के लिए जुगराता घर से निकली पर घर वापस नहीं आई। इसके बाद से वह लोग जुगराता को तलाश रहे थे।
विज्ञापन

गांव से करीब तीन किलोमीटर बाराबंकी के थाना रामनगर क्षेत्र में पुरैना के पास सुमली नदी में जुगराता का क्षतविक्षत शव मिला। उसके शरीर का कुछ हिस्सा जला था। इससे आशंका है कि पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह वारदात अंजाम दी है। मृतका के पिता ने यह भी बताया कि इससे 15 दिन पहले भी दामाद ने बेटी की पिटाई की थी और जुगराता ने थाना जरवलरोड में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर पुलिस जांच के लिए नहीं पहुंची। पिता ने बताया कि उसने रामनगर पुलिस को शव मिलने के बाद तहरीर दी है। इसमें पति सहित पांच लोगों पर हत्या का शक जाहिर किया है। इंस्पेक्टर रामनगर रामचंद्र सरोज ने बताया कि वारदात की शुरुआत थाना जरवल रोड से ही हुई है। इसलिए परिवार के लोग केस थाना जरवलरोड में ही दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed