{"_id":"6042818b8ebc3e591536e039","slug":"murder-barabanki-news-lko5681166110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू मारकर कांवड़िए की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू मारकर कांवड़िए की हत्या
विज्ञापन
बाराबंकी। मृतक कांवड़िया- विपिन यादव फाइल फोटो।
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली (बाराबंकी)। महादेवा में जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों के जत्थे में बीच सड़क पर चलने को लेकर आपस में विवाद हो गया। इससे गुस्साए एक कांवड़िए ने अपने साथियों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें घायल तीन कांवड़ियों को आननफानन जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। उधर, पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर हमलावर कांवड़िए को गिरफ्तार कर लिया है।
महाशिवरात्रि पर महादेवा स्थित लोधेश्वर महादेव में जलाभिषेक करने को लेकर दूर-दूर से शिवभक्त पैदल कांवड़ लेकर महादेवा आते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार की भोर करीब चार बजे हरदोई जिले का एक कांवड़ियों का जत्था मसौली थाना क्षेत्र के भयारा मोड़ के आगे पहुंचा था। इसमें शामिल कांवड़िया अमित कुमार (18) जत्थे में कभी आगे कभी पीछे चलने लगा। जिस पर साथी कांवड़िया विवेक मिश्रा, राकेश व विपिन ने उसे चिढ़ाना शुरू कर दिया।
इस बात को लेकर कांवड़िया अमित आक्रोशित होकर हमलावर हो गया और उसने चाकू से विवेक पर हमला कर दिया। यह देखकर बचाने दौड़े राकेश व विपिन पर उसने चाकू से कई बार किये। इस घटना की सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस व पीआरवी की मदद से घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के पलिया गोपालपुर निवासी विपिन यादव (30) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं गंभीर रूप से घायल इसी थाना क्षेत्र के घुसपाहा निवासी विवेक मिश्रा व राकेश कुमार को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी कांवड़िए अमित को गिरफ्तार कर लिया है। मृत कांवड़िया विपिन के परिवारीजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ रामनगर दिनेश दूबे ने बताया कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी कांवड़िए को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शुक्रवार भोर मसौली थाना क्षेत्र में एक कांवड़िए ने अपने साथियों पर हमला कर दिया। जिसमें तीन कांवड़िए घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां एक की मौत हो गई। वहीं घायलों का इलाज किया जा रहा है। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून व्यवस्था को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।
-यमुना प्रसाद, एसपी