{"_id":"5f9322bb8ebc3e9bea14ea06","slug":"murder-barabanki-news-lko546809392","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। घर से लापता एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कमरियाबाग मोहल्ले में सड़क किनारे शुक्रवार सुबह युवक का शव मिलने पर घटना की जानकारी हुई। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
हत्या कर फेंके गए शव की पहचान वाल्मीकिनगर निवासी भरत वर्मा (30) के रूप में हुई। भरत का शव उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर कमरियाबाग मोहल्ले के एक विद्यालय के पीछे पाया गया। शुक्रवार सुबह घर से निकले मोहल्ले के लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। युवक की हत्या गला रेतकर की गई है। घटनास्थल पर काफी खनू फैला था। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की पहचान भरत के रूप में की। बताया कि वह गुरुवार शाम घर से निकला था। रात में घर नहीं लौटा तो तलाश शुरू की। इस बीच युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ प्रभारी एसपी आरएस गौतम व सीओ सिटी सीमा यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दी। हालांकि, हत्या का कारण और हत्यारों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले भरत के पिता पुजारी वर्मा की मौत हो चुकी है। परिवार में बड़ा भाई लक्ष्मण और छोटा शत्रुघन है।