फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

बेटे व बहू ने मिलकर मां को मार डाला

Sat, 02 Nov 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
murder
महिला की हत्या में गिरफ्तार पुत्र व उसकी पत्नी। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। गला दबाकर मारने के बाद मां के शव को नहर में फेंक दिया। आरोपी के बड़े भाई ने मां की तलाश करने के बाद पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। छानबीन के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने छोटे भाई से पूछताछ की तो शनिवार को घटना का खुलासा हआ। बुजुर्ग महिला का शव नहर में मिला है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी पुत्र व बहू को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के पीछे जमीन का विवाद बताया गया है।
विज्ञापन

एएसपी उत्तरी आरएस गौतम के मुताबिक मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर मजरे चंद सिहाली निवासी प्रेमावती (70) अपने पुत्र अक्षय कुमार, सत्यनाम व उसकी पत्नी शान्ति देवी के साथ रहती थी। 22 अक्टूबर को प्रेमावती अचानक घर से लापता हो गई। परिवारीजनों ने खोजबीन की गई लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इस पर बड़े बेटे अक्षय कुमार ने 30 अक्टूबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो छोटे बेटे सत्यनाम संदेह के घेरे में आ गया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पत्नी शांति देवी के साथ मिलकर मां का गला दबाकर हत्या करने की बात कबूली। उसके बाद शव को नहर में फेंक दिया। आरोपी पुत्र की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को ग्राम गुरूसेल के पास शारदा नहर में महिला सड़ा शव बरामद किया। मौके पर महिला के चप्पल भी मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सत्यनाम व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जमीन अपने नाम कराना चाहता था सत्यनाम
पति की मौत होने के बाद प्रेमावती के पास ढाई बीघा थी। बड़ा बेटे अक्षय उनकी देखभाल करता था। मां के हिस्से की भूमि पर खेती भी करता था। पुलिस के मुताबिक छोटा बेटा सत्यनाम मां से जमीन अपने नाम करने के लिए झगड़ा करता था। घर को बेचने के लिए मां पर दबाव बनाता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मां पुस्तौनी जमीन से होने वाली आय को सिर्फ बड़े भाई को देती थी। पुस्तैनी घर भी बड़े भाई के नाम करने वाली थीं। इसके चलते उसने पत्नी के साथ मिलकर मां की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर ले जाने के बहाने घर से निकला था आरोपी
पुलिस के मुताबिक प्रेमावती को उसका बेटा गुरूसेल मंदिर चलने के बहाने घर से ले गया था। रास्ते में नहर पटरी पर उसने पत्नी के साथ मिलकर उनका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed