फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Munshi himself conspired in robbery of Rs 1.70 lakh, arrested

Barabanki News: 1.70 लाख की लूट में मुंशी ने खुद रची साजिश, गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 21 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Munshi himself conspired in robbery of Rs 1.70 lakh, arrested
- देवा से अपहरण कर लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र में छोड़ने की कही थी बात
विज्ञापन

- पूरा पैसा बरामद, अब केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
देवा (बाराबंकी)। देवा कोतवाली क्षेत्र से बुधवार रात चोकर व्यवसायी के मुंशी ने खुद को कार सवार बदमाशों द्वारा अगवा कर 1.70 लाख रुपये की लूट का ड्रामा रच सनसनी फैला दी। पुलिस ने मुंशी की इस साजिश का भंडाफोड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मुंशी ने बताया कि कार सवार चार बदमाश उसे अगवा कर लखनऊ के बक्शी का तालाब तक ले गए और लूट के बाद वहीं छोड़ दिया। करीब 20 घंटे की छानबीन के बाद पुलिस ने मुंशी को ही लूट का ड्रामा रचने का आरोपी पाते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई पूरी नकदी भी बरामद कर ली गई।
कुर्सी कस्बा निवासी सुल्तान चोकर के थोक व्यवसायी हैं और कस्बे का ही युवक निजामुद्दीन इनका मुंशी है। निजामुद्दीन के अनुसार बुधवार को वह देवा के मित्तई कस्बे में फुटकर व्यापारियों से चोकर का बकाया वसूलकर बाइक से वापस कुर्सी जा रहा था। इसी दौरान शाम करीब साढ़े सात बजे देवा-कुर्सी मार्ग पर करीमाबाद गांव के पास एक कार में सवार बदमाशों ने इसकी बाइक को रोकने के बाद जबरन अपने साथ कार में बैठा लिया। इसके बाद उसके पास मौजूद 1.70 लाख रुपये व मोबाइल छीन कर मुंशी को लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र में सुनसान जगह पर उतार कर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

निजामुद्दीन ने सूचना के बाद बृहस्पतिवार देर रात मालिक व मुंशी ने देवा कोतवाली पहुंच कर लूट की घटना की जानकारी दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने देवा से लखनऊ तक छानबीन शुरू की। पुलिस ने मुंशी के बयान की सत्यता जानने के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों और मुंशी के मोबाइल लोकेशन की जांच की तो पूरा मामला संदिग्ध मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सख्ती से की गई पूछताछ के बाद निजामुद्दीन ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पैसे भी बरामद करवा दिए। अब पुलिस उसके खिलाफ सरकारी लोक सेवक को गुमराह करने आपातकालीन और जरूरी सेवाओं को प्रभावित करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed