फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Municipal Corporation officials will be in the field from 6 AM to 9 AM

Barabanki News: सुबह छह से नौ बजे तक फील्ड में रहेंगे नगर निगम के अफसर

Fri, 17 Jul 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation officials will be in the field from 6 AM to 9 AM
लखनऊ। स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 के मद्देनजर महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इन्हें रोजाना सुबह छह से नौ बजे तक फील्ड में रहने के लिए कहा है। सुषमा खर्कवाल ने शहर में सफाई, रोड कटिंग और जलभराव जैसी समस्याओं के कारण नागरिकों को हो रही असुविधा पर चिंता जताई।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर रोड कटिंग, निर्माण सामग्री और मलबा पड़ा है। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती है। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी नियमित रूप से फील्ड पर उतरकर निरीक्षण नहीं कर रहे हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है। महापौर ने अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी, नगर अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को अपने जोन और क्षेत्रों में नियमित रूप से सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महापौर ने समस्याओं की पहचान कर उनका तत्काल निस्तारण कराने के लिए कहा। यह भी कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मौके पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। इसके बाद अधिकारी दोपहर 12 बजे से कार्यालय में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लापरवाही पर होगी कार्रवाई
महापौर ने चेतावनी दी है यदि कोई अधिकारी या अभियंता तय समय पर फील्ड में नहीं मिला तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसकी सूचना भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के मानक पूरे करने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। महापौर ने बताया कि वे समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed