{"_id":"5884edba4f1c1b9a25f007eb","slug":"mulayam-was-devastated-by-neglect-and-humiliation-beni","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेक्षा और अपमान से मुलायम दुखी : बेनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेक्षा और अपमान से मुलायम दुखी : बेनी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
बेनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सदस्य सपा नेता बेनीप्रसाद वर्मा ने कहा कि रावण का वध करने के लिए राम के साथ जाना जरूरी है। राकेश को अब राम का सहारा लेना होगा। कहा कि मुलायम सिंह यादव अपनी उपेक्षा और अपमान से बहुत दुखी हैं। वे कंपनी बाग स्थित आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के साथ मिलकर हमने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। पार्टी का नाम व चुनाव चिन्ह उन्होंने खुद ही दिया था। कहा कि जीवन में मुलायम सिंह यादव को कभी इतना दुखी नहीं देखा। भगवान राम सबके आराध्य हैं और पूरा भारत उनका भक्त है। हिंदू, मुसलमान सब राम के भक्त हैं। इसलिए वह भी राम के साथ हैं। उन्होंने कहा रावण का विरोध करेंगे।
जनता अब समझ ले कि रावण कौन है और उसके वध को आगे आए। दोपहर बाद अपने आवास पहुंचे बेनी बाबू के यहां का नजारा बदला हुआ था। कुछ पुराने समर्थकों की मौजूदगी के बावजूद भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह पूर्व मंत्री बैजनाथ रावत व कई लोगों ने मुलाकात कर बदले चुनावी समीकरणों पर चर्चा की।