फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   mukhtar ansari

‘खाने में जहर देकर मेरी हत्या करवा देगी सरकार’

Fri, 24 Sep 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
mukhtar ansari
बाराबंकी। बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने योगी सरकार पर खुद को खाने में जहर देकर हत्या करवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को बाराबंकी में एमपी-एमएलए कोर्ट से हुई वर्चुअल पेशी में मुख्तार ने यह आरोप लगाया है। मुख्तार ने उच्च श्रेणी सुविधा देने की भी मांग की है। मामले में अगली सुनवाई की तिथि सात अक्टूबर तय की गई है।
विज्ञापन

एमपी-एमएलए कोर्ट के जज कमलकांत श्रीवास्तव के सामने वर्चुअल सुनवाई शुरू हुई तो मुख्तार के अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने जेल मैनुअल पैरा-287 के तहत उच्च श्रेणी मुहैया कराने की अर्जी दी। बांदा जेल से वर्चुअल पेश हुए मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से कहा, विधायक होने के नाते मुझे उच्च श्रेणी मुहैया करवा दीजिए। वैसे भी मुझसे राज्य सरकार नाराज है। कहीं खाने में जहर न मिलवा दे।
विज्ञापन

मुख्तार ने कहा कि अगर उसे जेल में उच्च श्रेणी मिल जाती है तो उसके मन से डर खत्म हो जाएगा। मुख्तार के अधिवक्ता ने बताया कि जेल मैनुअल के तहत उच्च श्रेणी मुहैया करवाने की अर्जी दी थी। उन्होंने बताया कि मुख्तार को उच्च श्रेणी सुरक्षा देने के मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख सात अक्टूबर तय की गई है। अधिवक्ता ने बताया कि जज ने कहा है कि वो इस मामले में जल्द ही फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में दर्ज है मुख्तार पर केस
बाराबंकी के एआरटीओ कार्यालय में फर्जी प्रपत्र के आधार पर पंजीकृत एंबुलेंस के मामले में बीते दो अप्रैल को शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। पंजाब में पेशी के दौरान एंबुलेंस इस्तेमाल करने का मामला सामने आने पर यह कार्रवाई हुई थी। इसमें मऊ जिले की चिकित्सक समेत आठ लोग जेल जा चुके हैं। जबकि केस में मुख्तार अंसारी भी आरोपी है। इसी के चलते यहां से वर्चुअल माध्यम से मुख्तार की लगातार पेशी हो रही है। इससे पहले भी कई बार मुख्तार पेशी के दौरान खुद की जान का खतरा जता चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed