फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   mukhtar ansari

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई मुख्तार अंसारी की पेशी

Tue, 20 Jul 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
mukhtar ansari
बाराबंकी। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के एम्बुलेंस मामले से जुड़े केस की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा करके अगली सुनवाई की तिथि दो अगस्त नियत की है। हालांकि मुख्तार के वकील की ओर से रिमाण्ड पेशी बढ़ाये जाने का यह कहकर विरोध किया गया कि एम्बुलेंस पंजीकरण मामले में मुख्तार पर कोई अपराध नहीं बनता।
विज्ञापन

एम्बुलेंस को पंजीकृत करने के मामले में एआरटीओ द्वारा दर्ज एफआईआर में पहले मुख्तार अंसारी को आरोपी नहीं बनाया गया था। लेकिन विवेचना के दौरान विवेचक ने मुख्तार अंसारी को भी इस केस में साजिश का आरोपी मानते हुए उसे बी वारण्ट पर बांदा जेल से बाराबंकी लाने की मांग की थी।
विज्ञापन

कोविड समस्या व भारी सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत मुख्तार को प्रशासन अदालत तो नहीं ला सका लेकिन उसकी पेशी वीसी के माध्यम से हो रही है। इसी के तहत सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली तिथि दो अगस्त तय की है। बता दें कि इस मामले में मुख्तार अंसारी गिरोह के सात लोग जेल जा चुके हैं जबकि पांच आरोपी अभी तक फरार हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed