फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   mukhtar ansari

अब बाराबंकी में शुरू होगी मुख्तार अंसारी की पेशी

Sat, 05 Jun 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
mukhtar ansari
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक माफिया मुख्तार अंसारी की पेशी अब बाराबंकी में शुरू होगी। कोर्ट ने फर्जी दस्तावेजों से एंबुलेंस के रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में 14 जून को कोर्ट में तलब किया है। इसके लिए प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नंद कुमार ने बी वारंट जारी किया है। कोर्ट में पुलिस ने बताया है कि एंबुलेंस मामले में फर्जी पते से पंजीकरण में मुख्तार अंसारी की संलिप्तता सही है।
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी ने पुलिस को अपने दिए गए 161 के बयान में ये स्वीकार किया है कि उसकी साजिश से ही बाराबंकी में एंबुलेंस की खरीद और रजिस्ट्रेशन कराया गया था। इससे पहले कोर्ट से आदेश मिलने के बाद बाराबंकी एसपी यमुना प्रसाद द्वारा गठित एसआईटी ने 25 मई को बांदा जेल पहुंचकर दो दिन पूछताछ की थी। मुख्तार इस समय बांदा की जेल में बंद है।
विज्ञापन

पूर्वांचल के माफिया और विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल से 31 मार्च को मोहाली कोर्ट तक पेशी पर लाने और वापस ले जाने में यूपी 41 नंबर की एंबुलेंस का प्रयोग किया गया था। इस मामले में गठित एसआईटी ने मऊ जिले के श्याम संजीवनी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की संचालिका डॉ. अलका राय, निदेशक शेषनाथ राय समेत सहयोगी रहे राजनाथ यादव को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed