{"_id":"6aeb92634fcb66e31a0e63bb","slug":"mother-dies-after-being-beaten-by-her-intoxicated-sons-barabanki-news-c-315-1-brp1006-183718-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नशे में धुत भाइयों की मारपीट में मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नशे में धुत भाइयों की मारपीट में मां की मौत
Thu, 05 Nov 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर के बरगदहिया मजरे मनोरथपुर गांव में बुधवार रात पुत्रों के बीच हो रही मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पहुंची शोभावती (55) को जोर का धक्का लगा। वह जमीन पर गिरी और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत मिले लिया है। छानबीन जारी है
पुलिस के मुताबिक शोभावती के पति का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में दो बेटे शिवमगन (30) और रंजीत (32) है। दोनों विवाहित हैं। उनके पत्नी-बच्चे भी घर पर रहते हैं। बुधवार रात करीब 9:30 बजे घरेलू बातों को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। दोनों को एक दूसरे का गला पकड़े देख शोभावती बीच-बचाव करने दौड़ीं। इसी दौरान वह पुत्रों के जोरदार झटके से वह जमीन पर गिर पड़ीं और अचेत हो गईं।
शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। शोभावती के मुंह से खून निकलता देख किसी ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जैदपुर के एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों को नशे की हालत में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी रवीना त्यागी ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।