{"_id":"62645470682cd87ebf3dabcc","slug":"more-than-two-lakh-answer-copies-checked-by-977-teachers-barabanki-news-lko627515093","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.34 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे 977 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.34 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे 977 शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हो गया। छह कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जिसमें तीन पर हाईस्कूल तो तीन पर इंटरमीडिएट की कापियां जांची जाएंगी। इस कार्य में 977 शिक्षक लगाए गए हैं। इसमें 103 उप प्रधान परीक्षक तो 874 सहायक परीक्षक है। पहले दिन मूल्यांकन कार्य को लेकर डीआईओएस ने मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों के साथ बैठक की।
उसके बाद उप प्रधान परीक्षकों ने 2257 कापियां जांचकर सहायक परीक्षकों को मूल्यांकन की बारीकियां बताई। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर मूल्यांकन केंद्र बने राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज बरौली जाटा में इंटरमीडिएट की तो जमील उर रहमान किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख व सिटी इंटर कॉलेज में दो लाख, 33 हजार 605 उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 103 उप प्रधान परीक्षक व 874 सहायक परीक्षक लगाए गए हैं।
मूल्यांकन के संबंध में दिशा निर्देश देने के बाद उपस्थित 63 उप प्रधान परीक्षकों ने 2257 कापियां जांच कर 521 सहायक प्रधान परीक्षकों को मूल्यांकन की बारीकियां बताई। डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मूल्यांकन कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। पूरी पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन व इस कार्य में लगे शिक्षकों को अपने केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए है।