{"_id":"6acfd24839f72b46a30992a4","slug":"25-black-spots-identified-on-the-barabanki-haidergarh-road-184-crore-to-be-spent-barabanki-news-c-315-1-brp1006-181791-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर 25 ब्लैक स्पॉट चिह्नित, खर्च होंगे 1.84 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर 25 ब्लैक स्पॉट चिह्नित, खर्च होंगे 1.84 करोड़
Thu, 15 Oct 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर से हैदरगढ़ तक स्टेट हाईवे पर करीब 50 किलोमीटर का सफर सुरक्षित नहीं है। सड़क पर पटरी की कमी, अंधे मोड़ व गांवों के पास बने कट हादसों की वजह बन रहे हैं। हर साल इस मार्ग पर दुर्घटनाओं में 20 से 25 लोगों की मौत हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत मार्ग पर 25 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं।
इन स्थानों पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम के लिए करीब 1.84 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। चिह्नित ब्लैक स्पॉट में खतरनाक मोड़, चौराहे, तिराहे व गांवों की ओर जाने वाले कट शामिल हैं। यहां सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों को हादसों से बचाने में मदद मिल सके। प्रस्तावित कार्यों में सबसे अधिक 22.54 लाख रुपये किलोमीटर संख्या 115 पर स्थित भानमऊ चौराहे के लिए निर्धारित किए गए हैं।
रतन बाजार नेवली के पास 12.30 लाख, दतौली चौराहे पर 11.80 लाख और कोठी कस्बे में सीएचसी मोड़ पर 11.70 लाख रुपये खर्च होंगे। भानमऊ चौकी चौराहे के लिए 10.66 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। अन्य चिह्नित स्थलों पर भी लाखों रुपये के सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
सड़क हादसों के लिहाज से प्रदेश में 12वां स्थान
सड़क हादसों के लिहाज से देश के 100 संवेदनशील जिलों में बाराबंकी 68वें स्थान पर है। वहीं, प्रदेश के 20 सर्वाधिक संवेदनशील जिलों में बाराबंकी को 12वां स्थान मिला है। यहां ओवरस्पीड, बिना हेलमेट सफर के अलावा तत्काल इलाज न मिलने से भी हादसों में मौतें हो रही हैं। जिले में कुल 49 ब्लैक स्पॉट हैं, जिनमें से 25 हैदरगढ़ मार्ग पर हैं। यहां जिला अस्पताल का ट्राॅमा सेंटर केवल नाम का है। गंभीर घायलों को सीधे लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। अक्सर रास्ते में ही घायलों की सांसें टूट जाती हैं।
इन 25 स्थानों पर होंगे सुरक्षा कार्य
नाका सतरिख, बड़ेल पुलिया, हाईवे अंडरपास, छेदानगर मोड़, नानमऊ तिराहा, करौंदी गांव का मोड़, जरमापुर मोड़, बरौली मलिक मोड़, नई सड़क तिराहा, हरख, स्वदेश स्कूल के पास, रतन बाजार नेवली, लखियापुर चौराहा, लालूपुर मोड़, भानमऊ चौकी चौराहा, भानमऊ चौराहा, आदमपुर भटपुरा मोड़, इसरौली सारी गांव का मोड़, बहादुरपुर मोड़, सादुल्लापुर चौराहा, कोठी सीएचसी मोड़, किलोमीटर संख्या 129-130 के बीच अंधा मोड़, दतौली चौराहा, हैदरगढ़ का सतरही तिराहा और बुधनई तिराहा शामिल हैं।
हादसों व सर्वे में सामने आईं खामियां
बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग, बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे का हिस्सा है। इसे क्रिटिकल कॉरिडोर के रूप में चिह्नित किया गया है। विभागीय इंजीनियरों ने पुराने हादसों के आंकड़ों और सड़क के सर्वे के आधार पर हॉट स्पॉट चिह्नित किए हैं।
वर्जन
हैदरगढ़ मार्ग पर 25 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां सड़क सुरक्षा के कार्य कराए जाने हैं। इनका उद्देश्य हादसों में कमी लाना है।
— अजीत सोनकर,
अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी