फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   More than 60 people sick from eating feast

दावत खाने से 60 से अधिक लोग बीमार

Thu, 21 Apr 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 21 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
More than 60 people sick from eating feast
फूड पॉयजनिंग - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी में मुंडन संस्कार में आयोजित भोज के बाद 60 से अधिक लोग बीमार हो गए है। डिप्टी सीएमओ की अगुवाई में चिकित्सीय दल ने गांव पहुंच मरीजों का इलाज कर दवाएं दी हैं। करीब तीन दर्जन मरीजों को एंबुलेंस से लाकर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले मुंडन संस्कार के भोज में खाना खाने के बाद लोग बीमार हुए हैं। मामलो में भाजपा नेत्री रानी कनौजिया ने हैदरगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता व अन्य डॉक्टरों के खिलाफ इलाज में लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


लाही गांव में सौरव श्रीवास्तव के पुत्र गौरव के मुंडन संस्कार के बाद सोमवार को आयोजित भोज में सैकड़ों लोग आमंत्रित थे। ग्रामीणाें के अनुसार मंगलवार कुछ लोग उल्टी दस्त से पीड़ित होने लगे तथा निजी चिकित्सक से दवा लेने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। जानकारी होने पर शाम को सीएमओ के निर्देश पर त्रिवेदीगंज व हैदरगढ की स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंच कर एक दर्जन से अधिक मरीजों को दवाएं दी थी लेकिन बुधवार की सुबह गांव में स्थिति और अधिक खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में काफी संख्या में उल्टी दस्त से पीड़ित होने की सूचना पर पहुंची एंबुलेस से तीन दर्जन लोंगो को सीएचसी में भर्ती कराया गया। संगम (60), सुनीता (8), विकास कुमार (14), सलोनी (7), अभिषेक (15), जवाहर लाल (60), कृष्णपाल (40), कालिका (60), रमेश कुमार (24), हरीराम राजपूत (40), लवकुश शुक्ला (28), गया प्रसाद (19), अखिलेश (17), साहिद अली (13), मो. शमीम (13), राममिलन (40), रामबरन (38), रामजी (10), रामप्रसाद (60), आशुतोष (28), उग्रसेन (26), उदयराज (57), राजपाल (25), उमाकांत (22), मानसिंह (9), सौम्या (13), अमर बहादुर (28), उमेश (18), रमेश (23), जितेंद्र (18), घनश्याम (26), सूरज (14), नरसिंह (36), अतुल (20) को सीएचसी में भर्ती किया गया है।

इसके अलावा जगजीवन, संदीप, रमेश, सुखराम, बबलू मिश्र, आशीष, अभय, आजिम आदि 24 लोगों को डिप लगा कर ग्लूकोज व दवाएं चढ़ाई गईं। एसडीएम सुल्तान अशरफ सिद्दीकी ने मौके पर ग्रामीणों से बात कर भोज का आयोजन करने वाले घर का निरीक्षण कर परिवारीजनों से वार्ता की। कहा कि खराब खाने से बीमार होने की चर्चा से दहशत के कारण कई अन्य को उल्टी दश्त की शंका में बीमार हो गए।

उन्होंने कहा सभी को दवा इलाज की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है जिससे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। सीओ श्रीपाल यादव ने पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण किया। देर शाम भाजपा नेत्री रानी कनौजिया ने हैदरगढ़ कोतवाली में सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता व अन्य चिकित्सकों के खिलाफ इलाज में लापरवाही का केस दर्ज कराया।

परेशानी हुई तो कार्रवाई
दावत खाने से ग्रामीणों के बीमार होने के सूचना पर जनप्रतिधियों ने गांव पहुंच कर मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया है। विधायक राममगन रावत ने गांव में पीड़ितो के घर पहुंच कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया है।

उन्होंने कहा कि बीमार लोगों को इलाज व दवा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। किसी को कोई परेशानी होने पर दोषी चिकित्साकर्मी के खिलाफ शासन से कार्रवाई कराई जाएगी। भाजपा नेत्री रानी कनौजिया, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, सभासद अयूब कुरैशी, मो इशहाक, राकेश पाठक आदि सीएचसी पर भर्ती मरीजों की तीमारदारी में मौजूद रहे। 
डीएम ने सीएचसी प्रभारी के निलंबन के दिए आदेश 

हैदरगंढ क्षेत्र के ग्राम लाही में मुंडन संस्कार में दावत खाने के  बाद करीब 60 लोग उल्टी दस्त की चपेट में आ गए थे। जिला पंचायत सदस्य रानी कनौजिया ने मंगलवार रात डीएम से शिकायत किया कि सीएचसी पर कोई मौजूद नहीं है।

लाधिकारी ने अपने स्तर से जांच कराई तो शिकायत सही मिली। बुधवार को जिलाधिकारी अजय यादव ने इस मामले पर सीएमओ रवींद्र कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए सीएचसी प्रभारी का निलंबन कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए।

सीएमओ ने बताया कि सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता समेत अनुपस्थित अन्य चिकित्सकों व कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। सभी से इस मामले में जवाब तलब किया गया है। वहीं जिलाधिकारी ने सतरिख कस्बे में फैले डायरिया को लेकर भी कड़ी नाराजगी जताई है।


दावत में करीब 1000 लोगों ने खाना खाया था। इनमें से करीब 60 लोगों की तबियत खराब हुई है। ये फूड प्वॉइजनिंग का नहीं ओवर ईटिंग का मामला है। सभी का इलाज कर दवाएं दी गई है।  
-डॉ. जेटा सिंह,  डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed