फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   more impaired the weather, Enhanced cold

और बिगड़ा मौसम का मिजाज, कंपकंपाए लोग

Fri, 06 Jan 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 06 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
more impaired the weather, Enhanced cold
शीतलहरी से पशु-पक्षी भी रहे बेहाल - फोटो : अमर उजाला
अब तक का सबसे ठंडा दिन शुक्रवार रहा। पारा सामान्य से छह डिग्री गिर कर अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बह रही शीतलहरी से लोग पूरे दिन बेहाल रहे। गर्म कपड़े में लिपटे लोग भी ठंड से कांपते रहे तो गरीब इधर उधर ठिठुरते रहे। शहर से लेकर गांव तक अलाव ठंडे पड़े रहे।
विज्ञापन


रैन बसेरे भी लोगोें को राहत नहीं दे पा रहे थे। भीषण ठंड में बह रही शीतलहरी के चलते पशु-पक्षी तक बेहाल रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन गर्मी की ताशीर भी ठंडी ही रही। शाम ढलते ही फिर से गलन बढ़ गई जिससे लोग घरों में दुबक गए। भोर में भीषण कोहरा के चलते सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।  
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री गिर कर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे आज का दिन अब तक सबसे ठंडा दिन रहा। लोगों ने भी इस ठंड को महसूस किया। गर्म कपड़ों में लिपटे लोग भी ठंड से कांपते रहे। गरीबों व श्रमिकों की स्थिति तो और भी खराब रही। लोग जहां तहां ठिठुरते रहे। भीषण ठंड से पशुपक्षी भी बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरा व ठंड से जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त
रामसनेहीघाट। पिछले दिनों से पड़ी रही भीषण ठंड व घने कोहरे ने आम जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। आदमी से लेकर पशु पक्षी तक बेहाल नजर आ रहे हैं। इस भीषण ठंड में लोग आवश्यक हो तभी घर से निकल रहे हैं। अधिकतर लोग घरों में ही रहकर आग आदि से ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। भिटरिया चौराहा पर अलाव जलाया गया। 

बुझ रहे अलाव, रैन बसेरों ने भी नहीं दी राहत
भीषण ठंड बढ़ रही है लेकिन प्रशासन व नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतें आम लोगों और राहगीरों को ठंड से बचाने के प्रयास नहीं कर रही हैं। अलाव बुझे पड़े हैं। बंकी ब्लॉक के सामने, रेलवे स्टेशन, देवा तिराहा, छाया चौराहा पर भी अलावा शुक्रवार की सुबह नहीं दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की दशा और और भी बदतर है। कुर्सी, बेलहरा, फतेहपुर, रामनगर, हैदरगढ़ सहित कई क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से राहगीर व आम आदमी हलकान रहे। रैन बसेरे भी लोगों को राहत नहीं पा रहे थे।  


कोहरे के चलते बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस निरस्त 
भीषण कोहरा के चलते सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा। हाइवे पर वाहन फॉग लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलते रहे। दोपहर 12 बजे तक वाहन हेड लाइट जलाकर कर चले। अनुबंधित बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे का सबसे अधिक प्रभाव ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस (11123) शुक्रवार को निरस्त रही। अन्य ट्रेनें भी निर्धारित समय से घंटों लेट रहीं। जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed