फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   money trasfer at 15 child account

कोरोना में निराश्रित हुए 15 बच्चों के खातों में पहुंचे 10-10 लाख

Fri, 27 May 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
money trasfer at 15 child account
बाराबंकी। कोरोना काल में मां-बाप को गंवाने वाले 15 निराश्रित हुए बच्चों के भविष्य के लिए पीएम केयर चिल्ड्रेन फंड से उनके खाते में राशि जमा कर दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को सीधे इन बच्चों को संबोधित कर डीएम के माध्यम से उन्हें पासबुक दिलाएंगे।
विज्ञापन

निराश्रित बच्चों की उम्र 18 साल पूरी होने पर 10 लाख रुपये वह अपने खाते से निकालकर भविष्य में कोई काम कर सकेंगे। इससे पहले इन खातों के संरक्षक के रुप में डीएम का नाम दर्ज रहेगा। सभी खाते प्रधान डाकघर में खोले गए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि कोरोना महामारी की चपेट में आकर सैकड़ों लोगों की जान चली गई। इनमें से कई ऐसे हैं जिन्होंने अपने मां-बाप दोनों को खो दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे निराश्रित बच्चों के भविष्य को लेकर उन्हें दस-दस लाख रुपये देने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम केयर चिल्ड्रेन फंड से यह राशि देने का जो एलान किया गया था उसके तहत जिले के 15 निराश्रित बच्चों को दस-दस लाख रुपये देने की प्रक्रिया पूरी कर दी है। प्रधान डाकघर में बाराबंकी में सभी खाते खोलकर उसमें राशि जमा करा दी गई है।
इन खातों में वारिस के रूप में डीएम का नाम दर्ज है। हर उम्र के बच्चों में जिसकी भी उम्र 18 साल पूरी हो जाएगी। उसके बाद वह इन पैसों को निकाल सकेगा। 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निराश्रित बच्चों से वर्चुअल संवाद स्थापित कर उनका हालचाल लेंगे और उसके बाद डीएम के माध्यम से उन्हें पासबुक सौंप दी जाएगी।

जन्मतिथि के अनुसार, सभी 15 बच्चों की आयु 18 वर्ष पूरी होने के बाद अपने खाते से राशि निकालने के अधिकारी हो जाएंगे। महिला कल्याण विभाग द्वारा सभी बच्चों का ब्योरा जुुटा लिया है। इसमें उनकी जन्मतिथि, स्कूल का नाम, माता-पिता का नाम और उनकी मृत्यु की तिथि दर्ज कर लिया है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed