{"_id":"631e3530f8fed35dc154c6e5","slug":"mohit-defeated-shoaib-and-captured-the-trophy-barabanki-news-lko6478807104","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोएब को हरा मोहित ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोएब को हरा मोहित ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। कस्बा क्षेत्र बदोसराय के रामलीला मैदान में रविवार को दंगल का आयोजन हुआ। शोएब एवं मोहित के बीच बड़ा ही रोमांचक मुकाबला हुआ। कांटे के संघर्ष में मोहित ने जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
बदोसराय के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित दंगल का उद्घाटन पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को अपने शरीर को स्वस्थ रखने का मौका मिलता है। नौजवानों को चाहिए कि पढ़ाई के साथ-साथ अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखें। दंगल में दूरदराज से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
कानपुर के मोहित और लखनऊ के शोएब के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। शोएब को पटखनी देकर मोहित ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इसके पूर्व लखनऊ के अरविंद एवं कानपुर के मोहित के मध्य हुई कुश्ती में अरविंद ने बाजी मारी। इसके बाद देवा के अंकित एवं भनौली के छोटू में कांटे का मुकाबला हुआ। अंकित ने छोटू को चित कर दिया।
विज्ञापन
अगला मुकाबला रोहिला के अभिषेक एवं लखनऊ के रोहित के बीच हुआ। रोहित ने विजय हासिल की। बदोसरायं के राम सजीवन एवं सहनीमऊ के शिव विशाल के बीच भी रोमांचक मुकाबला हुआ। शिव विशाल को विजेता घोषित किया गया। कानपुर के दुर्लभ यादव एवं इटोरा के गुड्डू के मध्य हुई कुश्ती में इंटोरा के गुड्डू विजई रहे। बाराबंकी के मुशर्रफ एवं कानपुर के मोहित के मध्य हुए मुकाबले में मोहित ने लंगड़ी दांव लगाकर मुशर्रफ को चित कर दिया। इस मौके पर दंगल के आयोजक अशोक तिवारी, मेला अध्यक्ष मनोरथ मौर्या, कृष्णानंद अवस्थी, कुलदीप मौर्या, निसार मेहंदी व मोहम्मद अकरम आदि मौजूद रहे।