Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Modi's telescope is reaching the corrupt: Keshav

भ्रष्टाचारियों तक पहुंच रही मोदी की दूरबीन : केशव

Mon, 04 Sep 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 04 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Modi's telescope is reaching the corrupt: Keshav
बाराबंकी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरबीन व सीसीटीवी कैमरा भ्रष्टाचारियों तक पहुंच रहा है। 2024 में नरेंद्र मोदी को पीएम बनने से रोकने के लिए बेईमान एकजुट हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने एक देश व एक चुनाव की पहल करके चुनाव पर होने वाले खर्च को रोकने की पहल की, जबकि कांग्रेस चाहती है कि देश में बार-बार चुनाव हो।
विज्ञापन



उपमुख्यमंत्री रविवार को सफदरगंज क्षेत्र स्थित पारिजात युवक समिति परिसर में पूर्व विधायक रामनरेश रावत की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पूर्व विधायक की पत्नी सरोज रावत, बेटे अरूण रावत के साथ जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश ने उनका स्वागत किया। खचाखच भरे पंडाल में डिप्टी सीएम ने कहा कि आप लोगाें ने डबल इंजन की सरकार बनाकर देश व प्रदेश के विकास में भागीदारी की है। शहर हो या गांव लोगों का जीवन स्तर सुधर रहा है। लेकिन विपक्षी दलों को अच्छा काम भी खराब लगता है।
विज्ञापन


अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। क्या नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बने बिना यह संभव था। पहले तिरंगा फहराने के कुछ नियम थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश का हर राष्ट्रभक्त नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहरा सकता है। जम्मू कश्मीर की लाल चौक पर संगीनों के साये में तिरंगा फहराया जाता था मगर अब बाराबंकी से कश्मीर तक तिरंगा फहरा रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी हुई तो क्या गरीबों को नुकसान हुआ। चोरी पकड़ने के लिए दो हजार का नोट फिर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता खुश है और आने वाले चुनाव में सपा या बसपा का खाता तक नहीं खुलेगा। इस मौके पर विधान परिषद के उपनेता विद्यासागर सोनकर, कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व सांसद बैजनाथ रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, शिवकरन सिंह, हरगोविंद सिंह, रामतेज पांडेय, इंद्र प्रताप सिंह समेत इंडियन पासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामसहाय आदि मौजूद रहे।



ठगबंधन असफल, भाजपा जीतेगी 80 सीटें
शहर के डाकबंगले पर पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 80 सीटें जीतेगी। सपा, बसपा, व कांग्रेस का यूपी में खाता नहीं खुलेगा। इनका ठगबंधन असफल होगा। ओमप्रकाश राजभर के बयान व शिवपाल के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा यह सवाल राजभर से करना चाहिए। जब यह पूछा गया कि घोसी में शिवपाल यादव ने कहा है कि वे मुख्यमंत्री योगी से सीधे बात कर लेते हैं तो डिप्टी सीएम ने कहा कि कोई भी विधायक मंत्री, मुख्यमंत्री से बात कर सकता है। यह लोकतंत्र का सौंदर्य है। कहा कि घोसी का चुनाव भाजपा समर्थित गठबंधन का प्रत्याशी जीतेगा।






अरुण ने संभाली पिता की विरासत, भावुक हुआ परिवार

एक सामान्य परिवार से अपना राजनीतिक सफर शुरु करने वाले दिवंगत पूर्व विधायक रामनरेश रावत को चाहने वालों की तादाद बहुत है। रविवार को सफदरगंज के पारिजात समिति के परिसर में उमड़ी भीड़ इसका प्रमाण रही। हजारों की संख्या में महिलाएं भी पहुंची। इस मौके पर पूर्व विधायक के पुत्र अरुण रावत को उनकी राजनैतिक विरासत के अगुवा के रुप में प्रस्तुत किया गया। मंच पर संबोधन देने आई पूर्व विधायक की पत्नी का गला रुंध गया। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि रामनरेश मेरे अभिन्न दोस्त थे। उनके अंदर विकास की भूख थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed