फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   mla brother's house will be kurk

विधायक के भाई के मकान की होगी कुर्की

Wed, 13 Jul 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
mla brother's  house will be kurk
बाराबंकी। सपा विधायक के भाई के मकान की कुर्की करने की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है। विधायक के भतीजे पर गैंगस्टर का केस दर्ज है। पुलिस गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई करने जा रही है। कुर्की को लेकर डीएम ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सतरिख थाने में अक्टूबर 2020 में खनन माफिया विनोद यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था। इसमें सदर विधायक धर्मराज यादव के भाई धर्मेंद्र यादव के पुत्र अर्जुन यादव का नाम भी शामिल था। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत पुलिस ने अर्जुन यादव द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति चिह्नित की थी।
विज्ञापन

इसमें शहर की मुनेश्वर विहार कॉलोनी में बना मकान भी चिह्नित किया गया है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि मकान अर्जुन के पिता के धर्मेंद्र यादव के नाम है मगर अर्जुन भी उसमें रहता है और मकान निर्माण में उसका धन भी लगा है। एसपी ने बताया कि कुर्की का आदेश मिल गया है। सीओ सदर नवीन सिंह ने बताया कि मकान की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed