फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Missing youth's body found in canal, murder suspected

Barabanki News: लापता युवक का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका

Tue, 15 Apr 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 15 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found in canal, murder suspected
असंद्रा (बाराबंकी)। बीते दो दिनों से लापता नागापुर गांव के युवक शुभम रावत (28) का शव सोमवार को असंद्रा थाना क्षेत्र के उदयनगर के पास नहर में संदिग्ध हालात में मिला। शव के पास ही उसकी बाइक भी पड़ी मिली। पिता का कहना है कि बेटे का पत्नी से विवाद चल रहा था। उन्होंने हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है। मृतक की तीन रिश्तेदारियां असंद्रा इलाके में हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

टिकैतनगर के नागापुर गांव निवासी शिवकुमार रावत का पुत्र शुभम बीते शनिवार को बहन प्रियंका को उसकी ससुराल छोड़ने असंद्रा आया था। बहन को छोड़ने के बाद उसने गिदरापुर स्थित फूफा के घर जाने की बात कही थी लेकिन न तो वह वहां पहुंचा और न ही अपने घर वापस लौटा। सोमवार सुबह असंद्रा के सिद्धौर देवीगंज संपर्क मार्ग के पास स्थित शराब ठेके के समीप नहर में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर असंद्रा थाना प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी पहुंचे। युवक की शिनाख्त शुभम के रूप में होने से मौके पर पहुंचे परिजनों में चीत्कार मच गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पत्नी से उसका विवाद चल रहा था। मृतक के पिता शिवकुमार रावत ने पुत्र की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है। एसएचओ असंद्रा आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। युवक दो दिनों तक कहा रहा, इसकी लोकेशन भी खंगाली जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed