फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Goons raped a girl came in tantrik dress in Barabanki.

Barabanki: तांत्रिक बनकर आए बदमाशों ने युवती से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने डंडों और लात-घूसों से पीटा

Thu, 07 Dec 2023 05:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 07 Dec 2023 05:51 PM IST
सार

बाराबंकी के रामनगर में तांत्रिक बनकर आए बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया और डंडों और लात-घूंसों से पीटा।

विज्ञापन
Goons raped a girl came in tantrik dress in Barabanki.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाराबंकी की रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े तांत्रिक के भेष में आए दो बदमाशों ने एक झोपड़ी के अंदर युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान परिजनों को भनक लगी तो ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को दबोच लिया गया। ग्रामीणों ने दोनों को डंडों व लात-घूसों से जमकर पीटा। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


रामनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के किनारे से गुजरी सड़क पर एक गरीब परिवार झोपड़ी बनाकर रहता है। बुधवार के दोपहर करीब 11:00 बजे दो युवक तांत्रिक की वेशभूषा में झोपड़ी के बाहर पहुंचे और ग्रह व नक्षत्रों को मंत्र व ज्ञान से ठीक करने की बात कहने लगे। घर में मौजूद मां व दादी दोनों के झांसे में आ गई और ज्योतिषी समझकर हाथ दिखाने लगी। कुछ देर बाद भी दोनों झोपड़ी के आसपास मौजूद रहे। इस दौरान मां गोबर के कंडे पाथने लगी। दादी भी कुछ दूर चली गई। इसी का फायदा उठाकर दोनों झोपड़ी में घुस गए और अंदर मौजूद युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


शोरगुल सुनकर दादी व मां दौड़कर झोपड़ी के अंदर पहुंची और दोनों को अंदर ही रोक दिया। तब तब ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने दोनों के तांत्रिक वेषभूषा वाले कपड़े उतरा लिए तो दोनों अंदर से पैंट शर्ट में मिले। लोगों ने दोनों की जमकर धुनाई की। युवती की दादी अकेले ही दोनों को पीटती रही। तब पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सफदरगंज थाना क्षेत्र के बाकीपुर गांव निवासी राहुल व मनोज हैं। सीओ हर्षित चौहान ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कहीं और किसी घटना को अंजाम नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना शुरू: पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि रामनगर इलाके में युवती से दुष्कर्म की घटना में दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है। विवेचना शुरू कर दी गई है। अदालत में पीड़िता के बयान कराकर जल्द ही आरोप पत्र दाखिल करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed