फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Misbehavior with newly married woman, triple talaq given on protest

Barabanki News: नवविवाहिता से गलत हरकत, विरोध पर दिया तीन तलाक

Sun, 30 Jul 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 30 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior with newly married woman, triple talaq given on protest
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ पति की ओर से गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया गया। एसपी के निर्देश पर पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कुर्सी थाना क्षेत्र की विवाहिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि दो माह पहले उसकी शादी क्षेत्र के इमरान के साथ हुई थी। इसके बाद दहेज में एक लाख रुपये व बाइक को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 20 दिन पहले ससुराल में उसकी पिटाई की गई। इस दौरान पति ने गलत हरकत की। विरोध करने पर दूसरे दिन सुबह पति विवाहिता को उसकी बहन के घर छोड़ गया और तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन


22 जुलाई को कुर्सी थाने पहुंचकर तहरीर दी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विवाहिता ने बताया कि वह गर्भवती भी है। शिकायत पर एसपी ने कुर्सी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। एसएचओ कुर्सी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति इमरान समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक और मारपीट करने का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed