फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Minor Cut, two hundred acres of crop steeped

माइनर कटी, दो सौ बीघा फसल डूबी

Wed, 09 Dec 2015 10:29 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
सिद्धौर क्षेत्र मेें पडऱावां गांव के समीप हाजीपुर माइनर को मिट्टी की ढुलाई के लिए एक ब्रिक फील्ड द्वारा पटवा दिया गया। मंगलवार की रात पानी छोड़े जाने पर माइनर उफना गई। रात में माइनर में पानी आने से आस-पास के दो गांवों की करीब दो सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


सुबह खेत गए एक किसान ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। फसल पानी में डूब जाने से आक्रोशित किसानों ने ब्रिक फील्ड का घेराव कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ब्रिक फील्ड के मुनीम को पकड़ कर थाने ले आई और किसानों को समझा कर शांत कराया। लेकिन किसान फसल नुकसानी के मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के पडऱावां गांव के पास सिद्धेश्वर ब्रिक फील्ड के नाम से भट्ठा संचालित है। भट्ठा पर ट्राली से मिट्टी ढुलाई के लिए भट्ठा संचालक सुमित सिंह द्वारा हाजीपुर माइनर में सीमेंट के पाइप डाल कर पाट दिया गया था।  मंगलवार की रात माइनर में पानी छोड़े जाने के बाद यह माइनर उफना गई और किसानों के खेतों में पानी भर गया। भोर में खेत गए किसान ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल डूबने से परेशान किसान रजबहा किनारे एकत्र हो गए। गांव के कौशलेंद्र सिंह की अगुवाई में किसानों ने सिद्धेश्वर ब्रिक फील्ड घेर लिया और प्रदर्शन करने लगे। ब्रिक फील्ड पर मौजूद मुनीम पंकज सिंह ने थाने पर सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाया लेकिन आक्रोशित किसान शांत नहीं हुए और भट्ठा मालिक को बुलाने और फसल नुकसानी का मुआवजा दिलाने की मांग करते रहे। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य बिंद्रा प्रसाद ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

 भट्ठा मालिक का बुलाने और बात कराने के आश्वासन के बाद काफी समझाने के बाद किसान शांत हुए। रामचंदर, जगलाल, दीन दयाल, सुभाष आदि किसानों का कहना है कि भट्ठा मालिक से कई बार पटाई हटवाने के लिए कहा गया लेकिन किसानों की एक न सुनी। माइनर पटवाने की वजह से ही उनकी फसल डूब गई है।

दो गांवों की करीब दो सौ बीघा गेहूं, आलू, सरसों, मसूर, चना आदि की फसल पानी में डूब गई। इसमें कई किसानों ने जल्दी ही गेहूं की बोआई की थी। किसानों का कहना है कि पानी भरने से फसल नष्ट हो जाएगी। फसल डूबने से पडऱावां व निमतियापुर के किसान प्रभावित है।  


किसानों की शिकायत पर ब्रिक फील्ड पर मौजूद मुनीम को थाने लाया गया है। भट्ठा मालिक को बुलाया गया है। भट्ठा मालिक के आने के बाद ही मुनीम को छोड़ा जाएगा। भट्ठा मालिक के आने के बाद किसानों से बातचीत कराकर समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा। समझौता नहीं होने पर किसानों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- वकील सिंह, एसओ थाना कोठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed