फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Minor cut, 700 bigha crop submerged

माइनर कटी, 700 बीघा फसल जलमग्न

Mon, 31 Jul 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 31 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Minor cut, 700 bigha crop submerged
पानी में डूबी फसल - फोटो : अमर उजाला
विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते रविवार देर रात प्यारेपुर गांव के पास प्यारेपुर रजबहा करीब पांच मीटर कट गया, जिससे आसपास की करीब 700 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। ग्रामीणों ने कटान बंद करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सोमवार को ग्रामीणों ने रजबहा कटने की जानकारी सिंचाई विभाग को दी, लेकिन शाम तक विभागीय कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।  
विज्ञापन


विकास खंड रामनगर के सुढ़ियामऊ क्षेत्र में प्यारेपुर गांव के पास रविवार की रात प्यारेपुर रजबहा पुलिया से करीब पचास मीटर की दूरी पर कट गया, जिससे रजबहा का पानी आसपास के खेतों में भर गया। सोमवार की सुबह खेत गए एक ग्रामीण ने खेतों में पानी भरा देख ग्रामीणों को रजबहा कटने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कटे रजबहा को बांधने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। ग्रामीणों ने रजबहा कटने की जानकारी सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को दी, लेकिन मौके पर देर शाम तक कोई नहीं पहुंचा। रजबहा कटने से किसानों की करीब 700 बीघा फसल जलमग्न हो गई। जिसमें ग्राम बहापुर निवासी रामुकमार, प्रदीप, कैलाश, प्यारेपुर गांव निवासी कपिल, सतीश, रमेश, कुलदीप, राजेंद्र प्रताप, श्रीकेशन, उपेंद्र आदि की धान की फसल पानी में डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में पानी भर जाने से तीन गांवों प्यारेपुर, बहापुर, सिहाली गांव के किसान प्रभावित हुए हैं। पानी खेतों से होता हुआ सिहाली कस्बे तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने बताया कि फसल पानी में ज्यादा दिन डूबे रहने से नष्ट हो जाएगी। ग्रामीण दोपहर बाद तक कटे रजबहा को बांधने मेें जुटे रहे। लेकिन रजबहा कटने की शिकायत के बाद भी विभागीय कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।   


अधिशासी अभियंता सिंचाई सुप्रभात सिंह ने कहा क‌ि किसान खेत की सिंचाई करने के लिए रजबहा की पटरी को काट लेते हैं। सिंचाई के बाद उसकी ठीक से पटान नहीं करते हैं। जिससे पानी का दबाव बढ़ने पर रजबहा कट जाता है। अनुरक्षण कार्य किया जाता है। अनुरक्षण कार्य मेें रजबहा की पटरी दुरुस्त पाई गई थी। प्यारेपुर रजबहा की कटान को पाटने के लिए पानी को रोककर कर्मचारियों को भेजा गया है। जल्द ही पटान करा दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed