{"_id":"573375034f1c1bf120919ced","slug":"minor-cut-20-acres-of-mentha-crop-steeped","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर कटी, 20 बीघा मेंथा की फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर कटी, 20 बीघा मेंथा की फसल डूबी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में ओलावृष्टि से सब्जियों और फलों की फसल प्रभावित हुई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग की लापरवाही से माइनर कटने से मेंथा की कई बीघे फसल डूबकर बर्बाद हो गयी। तहसील रामनगर के ग्राम करन्धा व सुढ़ियामऊ के बीच निकली बिलखिया माइनर करीब पांच मीटर कट गई। इससे क्षेत्र के किसानों की करीब 20 बीघा मेंथा की फसल डूब गई।
विज्ञापन
रामनगर के ग्राम करन्धा व सुढ़ियामऊ के बीच निकली बिलखिया माइनर मंगलवार रात करीब पांच मीटर कट गई। किसानों ने सुबह देखा तो खड़ी फसल बर्बाद हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
परेशान किसानों ने संगठित होकर कटी माइनर को खुद से पाटने की कोशिश की लेकिन कामयाबी न मिलने पर जेसीबी मंगवाकर मरम्मत की। किसान असलम संजय वर्मा, कुलदीप, नकछेद, सुग्रीव, उन्मेस व रंजीत वर्मा आदि ने बताया कि फसल अब किसी काम की नहीं बची है।
विज्ञापन
अधिकतर फसल तेज धारा में बह गई। बाकी फसल के ऊपर एक फीट पानी है, जिससे फसल सड़ जाएगी। किसानों ने बताया की माइनर की पटरियों को देखने कभी कोई विभागीय कर्मचारी नहीं आता। ये राम भरोसे पड़ी है। इन पटरियों में चूहे अपना बिल बना देते है।