फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   minister visit

पहले साफ करो अपना दफ्तर, फिर करना शहर

Thu, 05 May 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
minister visit
बाराबंकी। पूरे शहर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी उठाने वाली नगर पालिका ही बदहाली व गंदगी का शिकार मिली। बुधवार को जिले के दौरे पर निकले प्रदेेश के नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ने निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसा ही पाया। उन्होंने ईओ व अन्य अधिकारियों से दो टूक कह दिया कि पहले खुद का दफ्तर तो साफ कर लो। फिर शहर की सफाई करना।
विज्ञापन

दोपहर बाद नगर पालिका पहुुंचे मंत्री ने सबसे पहले नगर पालिका सभागार का जायजा लिया। यहां फर्श में गंदगी व कोने में कबाड़ रखा मिला। इस पर अधिकारियों ने बताया कि सभागार समारोहों के लिए किराए पर दिया जाता है। इसलिए गंदा है। मंत्री राकेश राठौर ने इसके बाद पूछा कि कूूड़ा उठाने की क्या व्यवस्था है, कितने वाहन हैं। जेेेसीबी कितनी है। इस पर ईओ ने बताया कि तीन जेसीबी हैं।
विज्ञापन

मंत्री सभागार से निकलकर नगर पालिका परिसर में खड़े वाहनों की ओर बढ़ गये। यहां ट्रैक्टर समेत कई वाहन कबाड़ की शक्ल ले चुुके थे। मंत्री ने यह हाल देखकर कहा कि यहां तो ये वाहन खराब पड़े हैं। इन वाहनों के रखरखाव का इंतजाम क्यों नहीं है। मामला बिगड़ते देख डैमेज कंट्रोल किया गया। बताया गया कि टिनशेड बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है। इस पर मंत्री ने कहा कि जब नगर पालिका का यह हाल है तो आगे कौन कहे। उन्होंने ईओ पवन कुमार से कहा कि पहले खुद का दफ्तर तो साफ कर लो फिर शहर की सोचना।
विज्ञापन
विज्ञापन

महादेवा में किया जलाभिषेक, कान्हा उपवन भी देखा
नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ने पूरा दिन जिले में ही गुजारा। डाक बंगले में बैठक के दौरान शिकायतें सुनीं तो रामनगर क्षेत्र में पहुंचकर लोधेश्वर महदेवा में जलाभिषेक कर गौशाला कान्हा उपवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूसा व पानी की उपलब्धता ठीक मात्रा में पाई। इस पर संतोष जताया।
इससे पहले लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में मंत्री ने नगर के विकास कार्यों की समीक्षा की और शिकायतें भी सुनीं। दशहराबाग के सभासद प्रतिनिधि आलोक वर्मा ने कहा कि नाला निर्माण सुस्त चल रहा है। इसलिए इस बरसात में भी कई मोहल्लों में पानी भरेगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, बीजेपी जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश मौजूद रहे।
अमर उजाला ने दिखाई थी सफाई की हकीकत
शहर में बदहाल सफाई-व्यवस्था का हाल बीते 2 मई को अमर उजाला ने प्रकाशित किया था। इसमें सफाई व्यवस्था को लेकर मोहल्लों व सार्वजनिक जगहों पर लगे कूड़े के ढेर व निस्तारण की बाबत जानकारी भी दी गई थी। इसमें नगर पालिका के संसाधनों का ब्यौरा देते हुए कई मोहल्लों में लगे कूड़े के ढेर का मामला उजागर किया गया था।

इन जगहों पर नहीं गई मंत्री की नजर
नगर विकास राज्यमंत्री ने भले ही नगर पालिका का निरीक्षण कर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई हो लेकिन शहर के कई अन्य हिस्सों पर उनकी नजर नहीं गई। आवास विकास कॉलोनी स्थित पार्क, विजय नगर, दशहराबाग व पटेल तिराहे के पास नाला व खाली पड़े प्लॉटों पर कूड़ेे का ढेर लगा हुआ है। यहां पर नगर पालिका के कर्मचारी आते तो हैं लेकिन सफाई कभी नहीं करते। इसी का नतीजा है कि गंदगी की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed