फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   minister visit

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने किया हवाई सर्वे

Mon, 05 Jul 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
minister visit
कोटवाधाम (बाराबंकी)। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने सरयू नदी पर कराये जा रहे कार्यों का हवाई निरीक्षण किया है। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में कटान व बाढ़ से बचाव कार्यों का निरीक्षण केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह व प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने हेलीकॉप्टर से सरयू नदी पर कराए जा रहे हैं कार्यों का निरीक्षण हवाई सर्वेक्षण के जरिए किया।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी निरीक्षण की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से शेयर करते हुए कहा कि बाराबंकी में कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया है, जिसमें सभी कार्य मजबूत हैं। अब बाराबंकी जिले में कराई गई परियोजना से लग रहा है कि कटान नहीं होगी और बाढ़ से भी इस क्षेत्र को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दोनों मंत्री बाराबंकी का निरीक्षण कर अपने हेलीकाप्टर से अयोध्या जिला निरीक्षण को प्रस्थान कर गए। अलीनगर रानीमऊ तटबंध पर निरीक्षण का हेलीकॉप्टर देखने की भीड़ उमड़ी रही। बाढ़ खंड के अधिकारी दोनों मंत्रियों के निरीक्षण से हलकान रहे। मौके पर बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शशिकांत सिंह अवर अभियंता घनश्याम बाजपेई, राकेश भास्कर, धनंजय तिवारी, राहुल कुमार आदि अपनी अपनी साइट पर मुस्तैद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed