फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Minister of State topped in getting the demands fulfilled from the House

Barabanki News: सदन से मांगें पूरी करवाने में अव्वल रहे राज्यमंत्री

Fri, 11 Aug 2023 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 11 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Minister of State topped in getting the demands fulfilled from the House
बाराबंकी। विधानसभा में अपनी मांगों को पूरा करवाने में दरियाबाद के विधायक व खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीशचंद्र शर्मा जिले के माननीयों में अव्वल रहे हैं। इनकी अधिकतर मांगें सरकार ने पूरी की हैं। इस बार इन्होंने बजट के लिए सरकार के समर्थन में अपनी बात रखी है।
विज्ञापन



दरियाबाद के लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए सतीश शर्मा ने विधायक बनने के बाद सदन में क्षेत्र की कई मांगें रखी थीं। इनमें रामसनेहीघाट-दरियाबाद मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज, गोमती नदी के सिल्हौर घाट का पुल, रामसनेहीघाट में मिनी स्टेडियम व बस स्टेशन की मांग की थी। ओवरब्रिज व बस स्टेशन का पैसा स्वीकृत हो चुका है। मिनी स्टेडियम बन चुका है। सिल्हौर घाट को पुल मिल चुका है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं अयोध्या में राममंदिर के दृष्टिगत रामसनेहीघाट के कंधईपुर व सनौली गांव की जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस बाबत जब मंत्री सतीश चंद्र शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र के विकास की कई मांगें सरकार ने पूरी कीं। दरियाबाद को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने की कोशिश जनता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed