फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Minister calls returned SDM

मंत्री के फोन पर बैरंग लौटे एसडीएम

Wed, 05 Aug 2015 09:30 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन

एसडीएम रामसनेहीघाट ने बुधवार शाम एक दुकान पर छापा मारकर एक हजार लीटर डीजल व 90 बोरी पुष्टाहार बरामद किया, लेकिन छापेमारी के दौरान ही एक मंत्री के फोन पर एसडीएम बरामद सामान को बिना सीज किए बैरंग लौट आए। छापे की सूचना से बाल विकास परियोजना कार्यालय पूरेडलई व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में अफरा-तफरी मच गयी।

विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम रामसनेहीघाट प्रभाकांत अवस्थी ने बुधवार शाम विकास खण्ड पूरेडलई के  बारिनबाग चौराहा पर ग्रामीण बैंक के पास बाबा बख्श सिंह की दुकान पर छापा मारकर 90 बोरी पुष्टाहार व एक हजार लीटर डीजल बरामद किया।
विज्ञापन

छापेमारी से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी। पहले तो एसडीएम ने कड़ी कार्रवाई की बात कही, लेकिन छापेमारी के दौरान के उनके मोबाइल पर एक मंत्री का फोन आ गया जिसके बाद एसडीएम के तेवर ढीले पड़ गए और बरामद सामान को बिना सीज किए जांच करवाने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ आसपास के लोगों का कहना है कि इस दुकान से लगातार पुष्टाहार की बिक्री की जा जाती है। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को दी है, लेकिन विभाग की मिलीभगत से आंगनबाड़ी कार्यकत्री नौनिहालों का पुष्टाहार सरे बाजार बेच रही है।
ग्रामीणों ने बताया दुकान का मालिक जिले के एक मंत्री का बहुत करीबी है। छापे के दौरान ही उसने किसी से मोबाइल पर बात की उसके कुछ ही देर बाद एसडीएम के पास फोन आ गया।

एसडीएम प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि बांसगांव के सात सेंटरों का पुष्टाहार बाढ़ के कारण नहीं जा सका था। जो नब्बे बोरी बारिनबाग के दुकान में रखा गया था। किसी निजी जगह पुष्टाहार रखना गलत है इसकी जांच होगी। बरामद पुष्टाहार को पुलिस की कस्टडी में दिया गया है। मंत्री के फोन पर कार्रवाई न करने का आरोप निराधार है।


रामसनेही घाट सीओ आरपी सिंह ने बताया कि एसडीएम ने बरामद पुष्टाहार पुलिस की सुपुर्दगी में नहीं दिया है। जिस दुकानदार के यहां माल बरामद हुआ है। एसडीएम ने उसी दुुकानदार के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed