फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mining, land mafia and smuggler attached assets worth three crores

खनन, भू माफिया व तस्कर की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क

Thu, 12 Nov 2020 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mining, land mafia and smuggler attached assets worth three crores
बाराबंकी। मिट्टी खनन व जमीन के अवैध कारोबार से धन अर्जित करने वाले एक खनन माफिया, भूमाफिया, तस्कर व शातिर बदमाश की करीब तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट पर डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने यह आदेश जारी किया है। जब्त की गई संपत्ति तहसील प्रशासन के हवाले की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य माफियाओं में हड़कंप है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूहेरा निवासी विनोद यादव को पुलिस ने अवैध खनन के कारोबार के आरोप में गिरफ्तार कर तीन माह पहले जेल भेजा था। पुलिस ने इसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की है। पुलिस ने विनोद यादव की तकरीबन सवा दो करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने यह कार्रवाई एसपी डॉ. अरविंद कुमार चतुर्वेदी की रिपोर्ट पर की है। जिस घर को कुर्क किया गया वो आबादी की जमीन पर बना है। इसकी कीमत 60 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर को कुर्क घर का प्रशासक बनाया गया है। विनोद यादव के पास डेढ़ करोड़ कीमत के चार डंपर व दो जेसीबी थे, जिन्हें कुर्क किया गया है। एआरटीओ का इसका प्रशासक बनाया गया है। विनोद का नाम पिछले आठ वर्ष से अवैध खनन के लिए काफी चर्चा में रहा है। पुलिस का आरोप है कि विनोद ने अवैध खनन से अकूत संपत्ति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर बदमाश की कार व तस्कर का घर कुर्क
जिला पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने गैंगस्टर के प्राविधान 14 (1) के तहत हैदरगढ़ के मोहल्ला भटखेरा निवासी शातिर बदमाश सोनू उर्फ मृत्युंजय अवस्थी पर भी कार्रवाई की है। पुलिस का आरोप है कि सोनू द्वारा करीब एक साल पहले हैदरगढ़ से कैसरबाग के लिए लौट रहे एक सर्राफा व्यापारी को रोडवेज की बस से उतारकर उसकी हत्या व लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।
इसके नाम दर्ज वाहन को कुर्क करने की कार्रवाई पुलिस ने की है। वहीं रामसनेहीघाट कोतवाली इलाके के कोटवा सड़क के गैंगस्टर जयप्रकाश पाठक का 30 लाख कीमत का घर कुर्क हुआ है। इस घर को कुर्क कर तहसीलदार को प्रशासक बनाया गया है।
दो भूमाफिया की 78 लाख की संपत्ति जब्त
दूसरों की जमीनों को जालसाजी से बेचकर धन एकत्र करने वाले दो भूमाफिया की 78 लाख कीमत की भूमि, घर व वाहनों को जब्त कर लिया गया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई डीएम ने पुलिस की रिपोर्ट पर की है। यह भूमाफिया सतरिख थाना के ग्राम बेलझरिया निवासी रमेश चंद्र व फूलचंद्र यादव है। इन पर आरोप है कि सस्ती जमीन दिलाने के बहाने दूसरों के साथ ठगी की गई। ग्राम बेलझरिया के फूलचंद्र यादव द्वारा खरीदे गए ट्रक, कार व बाइक को जब्त कर इसका प्रशासक एआरटीओ प्रशासन को बनाया गया है।
आठ साल में विनोद ने बना ली करोड़ों की हैसियत
पुलिस रिपोर्ट की मानें तो विनोद यादव ने बीते आठ साल में करोड़ों की हैसियत बना ली है। बताया गया है कि विनोद की अवैध खनन की जड़ें काफी गहरी है। वह इस काम में राजनीतिक संरक्षण के साथ पुलिस व प्रशासनिक लोगों की भी मदद लेता रहा है। वो खनन की अनुमति किसी नंबर पर लेता है और उसे छोड़कर आसपास के नंबरों पर अवैध खनन करता है। कई किसानों ने भी विनोद के खिलाफ मिट्टी चोरी का आरोप लगाया था।

खनन, भूमाफिया, तस्कर व शातिर बदमाश की करीब तीन करोड़ की संपत्ति जब्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई थी। इस पर डीएम ने संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है। अन्य माफिया जिन्होंने अवैध कमाई से अकूत संपत्ति बनाई है, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।
- डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed