फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   miner cut

बुधनई माइनर कटने से डूबी 40 बीघा फसल

Thu, 23 Dec 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
miner cut
कोठी (बाराबंकी)। नवाबगंज रजबहा से निकली बुधनई माइनर बुधवार की सुबह कटने से करीब 40 बीघा फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों ने एकजुट दिखाकर पटाई शुरू की। किसानों का आरोप है कि माइनर की पूर्ण सफाई न होने से यह समस्या सामने आई है।
विज्ञापन

कोठी क्षेत्र में नवाबगंज रजबहा से लगभग चार किमी. लंबी बुधनई माइनर निकली है। यह माइनर बुधवार भोर छेदा मियांपुरवा गांव के पास किसान सत्यनारायण के खेत के पास कट गई। इसके चलते किसानों की सरसों, मसूर व गेहूं समेत अन्य फसल जलभराव व सिल्ट से पट गई। इसमें किसान सत्यनारायण, दिनेश, देशराज, मुकेश, राजेश, रामचंद्र, रामनाथ, सागर, अनिल अभय, कुलदीप, अमर सिंह, मैकू, चंदर व अतहर आदि की करीब 40 बीघा फसल प्रभावित है।
विज्ञापन

सूचना पर सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर किसानों ने स्वयं पटाई शुरू कर दी। किसानों का आरोप है कि माइनर की सफाई नहीं हुई है। इसकी कई बार मांग भी की गई थी लेकिन सुनवाई न होने पर वह खामियाजा भुगत रहे हैं। उधर विभाग का कोई कर्मचारी न पहुंचने से किसानों में आक्रोश भी है। इस संबंध में सीडीओ एकता सिंह ने बताया कि कई दिनों से अलग-अगल क्षेत्रों में माइनर कट रही है। संबंधित अधिकारी से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed