फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Millions of rupees worth of goods stolen from jewelry and liquor shops in Safdarjung

Barabanki News: सफदरगंज में सराफा व शराब की दुकानों से लाखों की चोरी

Sun, 11 Jan 2026 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 11 Jan 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Millions of rupees worth of goods stolen from jewelry and liquor shops in Safdarjung
सफदरगंज। क्षेत्र में शनिवार रात चोर सराफा व शराब की दुकानों से लाखों का माल ले उड़े। इससे पहले भी चोर चार वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। खास बात यह है कि नई वारदातें थाने से दो किमी के अंदर हुईं और पास में ही हाईवे है।
विज्ञापन

लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सफदरगंज चौराहे से बदोसराय जाने वाले मार्ग पर विक्की सोनी की सराफा की दुकान है। विक्की ने बताया की शनिवार की शाम दुकान बंद करके वह अपने घर जैदपुर के अजपुरा गांव चले गए थे। रविवार की सुबह दुकान के पड़ोस में रहने वाले निर्मल ने फोन करके शटर टूटा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसमें 600 ग्राम चांदी के जेवर, 50 पीस नाक की कील के साथ चार हजार रुपये की नकदी चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन

चोरों ने पास में ही बीयर की दुकान के अनुज्ञापी दीपक कुमार के अनुसार, चोर दुकान के पीछे नकब लगाकर अंदर घुसे। चोर दुकान में रखी 15 हजार 760 रुपये नकदी, हजारों रुपये की शराब, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए। सफदरगंज थाना अध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया की चौराहे पर दो दुकानों में चोरी की सूचना मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत
बीते 30 दिसंबर की रात सफदरगंज चौराहे के पास चिलौकी गांव निवासी राहुल गुप्ता के घर से चोरों ने करीब 15 लाख का माल उड़ाया था। इसी के पास इसी रात को बुधवारा निवासी लाजवंती के घर से 15 लीटर मेंथा आयल के साथ सोने चांदी के जेवर चोरी हुए थे। दो दिसंबर की रात रसूलपुर गांव निवासी आशुतोष दीक्षित व आनंद शुक्ला के घर पर चोरों ने लगभग पांच लाख की चोरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed