फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Middle-aged man climbs tree to pluck Giloy, falls, dies

Barabanki News: गिलोय तोड़ने पेड़ पर चढ़ा अधेड़ गिरा, मौत

Wed, 10 Jan 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 10 Jan 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man climbs tree to pluck Giloy, falls, dies
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के लालापुरवा गांव में गिलोय तोड़ने पेड़ पर चढ़े एक अधेड़ की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मजदूरी के दौरान एक युवक छज्जा से गिरकर जख्मी हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जहांगीराबाद क्षेत्र के लालापुरवा के बसंतलाल (53) गांव के बाहर लगे नीम के पेड़ पर गिलोय तोड़ने चढ़े थे। तभी पैर फिसलने से वह अचानक नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बसंतलाल खेती किसानी कर अपना भरण पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी व पुत्र अनुज कुमार हैं। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं हैं।
विज्ञापन


उधर, पिपरौली निवासी इंदल (28) मंगलवार को गांव के राजमल के घर का छज्जा तोड़ रहा था। तभी अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया, जिससे इंदल भी नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed