फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mercury seven degrees rolled, life suffering from cold

सात डिग्री लुढ़का पारा, शीतलहरी से जनजीवन बेहाल

Mon, 26 Dec 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 26 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Mercury seven degrees rolled, life suffering from cold
घने कोहरे के बीच वाहनों की लाइट जलाकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
मौसम का मिजाज सोमवार की भोर यकायक बदल गया। पारा सात डिग्री सेल्सियस गिरने से भीषण ठंड लोगों ने महसूस की। धूप भी देर से निकली तो गर्माहट भी कम रही। राहत के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे तो बाहर रहे लोग ठंड से ठिठुरते रहे। अलाव की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों व आम आदमी को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


शीतलहरी नश्तर की तरह सुबह चुभती रही। शाम ढलते भी फिर से गलन के साथ ठंड शुरू हो गई। पटरी दुकानदारों ने आसपास की लकड़ी जला कर ठंड से राहत पाने की कोशिश की। अलाव नहीं जलने से श्रमिक व आम आदमी ठंड से हलकान रहे।
विज्ञापन


सोमवार की भोर से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। भीषण कोहरा और बह रही शीतलहरी के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। सर्द हवाएं नश्तर की तरह चुभती रहीं। अधिकतम पारा सात डिग्री गिर कर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तेज ठंड के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे के बाद धूप हल्की धूप निकली। लेकिन दोपहर भर मौसम का मिजाज ठंड रहा। शाम ढलते ही फिर से ठंड का कहर शुरू हो गया। अलाव की व्यवस्था नहीं होने पर देवा तिराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप सहित सभी जगहों पर राहगीर, श्रमिक, टेंपो व रिक्शा चालक ठंड से ठिठुरते रहे।


पटरी दुकानदारों ने ठंड से राहत पाने के लिए आसपास की लकड़ी जला कर राहत पाने की कोशिश की। शाम से ही काफी तेज ठंड रही। जिसके चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज फैजाबाद के तकनीकी अधिकारी डॉ. एएन मिश्र ने बताया कि मंगलवार को ठंड में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed