{"_id":"5751d3f24f1c1b7705108d84","slug":"mentha-tank-torn-scorched-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंथा पेराई करते टंकी फटी, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंथा पेराई करते टंकी फटी, चार झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में कुर्सी थानाक्षेत्र के गोड़ियाखेड़ा बहरौली गांव में फटी मेंथा की टंकी घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंथा पेराई करते समय चार साल पुरानी पेराई टंकी अचानक फट गई। टंकी से निकला खौलता पानी व जंगरा के नीचे दबकर चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहां पर मौजूद किसानों ने सभी झुलसे लोगों को लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। जहां दो की हालत नाजुक बनी है।
जिले में मेंथा पेराई का कार्य जोरों पर चल रहा है। किसानों की जरा सी लापरवाही उनकी जान पर बनती जा रही है। शुक्रवार को कुर्सी थानाक्षेत्र के ग्राम कस्तूरीपुरवा निवासी वीरेंद्र कुमार व सुरेंद्र कुमार अपनी मेंथा की पेराई करने के लिए गोड़ियापुरवा गांव के संतराम की टंकी पर ले गए थे।
मेंथा पेराई के लिए सुरेंद्र आग जलाकर खर झोंक रहा था। टंकी में स्टीम बनने पर काफी देर तक कॉयल से तेल नहीं निकला तो रामप्रवेश चेक करने लगा। इतने में टंकी में स्टीम ओवर होने पर अचानक विस्फोट हो गया। चार साल पुरानी टंकी में विस्फोट होने पर टंकी करीब 10 फीट ऊपर चली गई।
विज्ञापन
टंकी से निकला खौलता पानी व झंगरा वहां मौजूद वीरेद्र कुमार (30), सुरेंद्र कुमार (25), रामप्रवेश (38) व रिंकू (20) के ऊपर गिरने से चारों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें वहां मौजूद अन्य लोगाें ने लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सुरेंद्र व रामप्रवेश की हालत चिंताजनक बनी हुई है।