फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   meeting

अहिल्याबाई के सपनों को प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया: अर्चना

Tue, 14 Dec 2021 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
meeting
04- बाराबंकी। सोमवार को विकास भवन वार्ड स्थित मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। भाजपा की प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर भारतीय धार्मिक आस्था प्रफुल्लित है। महारानी अहिल्याबाई होल्कर के स्वप्न को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे कर्मयोगी ने पूरा करने का साहस दिखाया है। ऐसा करके प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदुत्व के सांस्कृतिक सरोकारों पर अपनी सरकार के समर्पण व आस्था का संकल्प दोहराया है।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री सोमवार को नगर के विकास भवन स्थित देवालय में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थी। उन्होंने शिवलिंग का जलाभिषेक करके लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश भी मौजूद रहे। विधायक सतीश शर्मा ने दरियाबाद स्थित शिवालय में जलाभिषेक करके स्थानीय श्रद्धालुओं संग विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। विधायक बैजनाथ रावत ने हैदरगढ़ स्थित औसानेश्वर महादेव मंदिर में, विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने भगौली तीर्थ में एवं विधायक शरद अवस्थी ने रामनगर विधानसभा के कुंतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने लखनऊ के रामलीला ग्राउंड स्थित शिवालय में, अभियान संयोजक संदीप गुप्ता ने शहावपुर में, अवधेश श्रीवास्तव ने गोकुला स्थित देवालय में, विजय आनंद बाजपेई ने सिद्धौर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इसी प्रकार भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने देरशाम अपने-अपने घरों पर दीपक जलाए। इस अवसर पर प्रमोद तिवारी, अरविंद मौर्य, सुशील जायसवाल, गुरुशरण लोधी, शीलरत्न मिहिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed