फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   meeting

कोरोना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

Mon, 17 May 2021 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
meeting
बाराबंकी। जिले के नोडल अधिकारी अरविंद कुमार ने रविवार को जिले में पहुंच कोरोना से निपटने को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि जिन गांवों में संक्रमण का ज्यादा प्रभाव है, वहां पर विशेष नजर रखी जाए और जांच के साथ दवाओं की किट हरहाल में गांवों में लोगों तक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन हर जिले में नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। रविवार को जिले में पहुंचे नोडल अधिकारी अरविंद कुमार ने सबसे पहले कोविड सेंटर में अधिकारियों के साथ कोरोना से निपटने को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा कर निर्देश दिए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों और गांव के लोगों से दूरभाष पर बात भी की। इसके बाद शाम को सीएमओ कार्यालय पहुंच अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देशित करते हुुए कहा कि ऐसी सूचनाएं मिल रही है कि संक्रमित लोगों तक कोरोना किट नहीं पहुंची है जांच भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

ऐसे लोगों की जांच कराए जाने के साथ ही लोगों तक कोरोना किट हरहाल में पहुंचाई जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह, सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमएस डॉ. एसके सिंह, डॉ. संगीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला और पुरुष अस्पतालों से मरीजों को रेफर किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। नोडल अधिकारी ने काफी गंभीरता से लेते हुए कड़ी नाराजगी जताई। सूत्रों का कहना है नोडल अधिकारी ने सबसे पहले सीएमएस महिला को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि मरीजों को रेफर करने की कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। सभी प्रकार की सुविधाएं हैं तो प्रसूूताओं को बेहतर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाए। जिला अस्पताल के सीएमएस को भी फटकार लगाते हुए कहा कि मरीजों को रेफर किए जाने का मामला अब संज्ञान में आया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed