{"_id":"65e2319b998823581a08b5b9","slug":"meerut-team-reached-the-final-after-defeating-lucknow-barabanki-news-c-315-1-brp1005-113799-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लखनऊ को हरा फाइनल में पहुंची मेरठ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लखनऊ को हरा फाइनल में पहुंची मेरठ की टीम
Sat, 02 Mar 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित 17वें चौधरी आसिफ अली मेमोरियल प्राइज़ मनी स्टेट लीग में शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन और क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें मेरठ की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने शुरुआत में संभल कर खेलना शुरू किया। खिलाड़ी अंश ने आक्रामक बल्लेबाजी की और शानदार 102 रन बनाए। वहीं बल्लेबाज करण सिंह ने 47 रन बनाए। टीम ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट पर 247 रन बनाए। मेरठ की ओर से विकास ने तीन विकेट और अंकुर व हर्ष त्यागी ने दो-दो विकेट लिए। सुनील कुमार ने एक विकेट लिया।
जवाब में उतरी मेरठ क्रिकेट एसोसिएशन टीम के हर्ष त्यागी और यशु प्रधान ने शानदार ओपनिंग बल्लेबाजी की। यशु प्रधान ने 91 रन और हर्ष त्यागी ने 87 बनाकर मैच को एकतरफा कर दिया। सुनील कुमार ने 39 रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल में प्रवेश दिलाया। मुख्य अतिथि अक्षय शुक्ला ने मैन ऑफ द मैच हर्ष त्यागी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।